Breaking News

नवयुग कन्या महाविद्यालय में मनाई जा रही इको फ्रेंडली दीपावली

स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग एवं वोकल फॉर लोकल के लिए अपील की गई

लखनऊ। किसी उदास चेहरे पर मुस्कान आ जाए तो दिवाली है। की भावना के साथ नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा आज 22 अक्टूबर 2022 को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के साथ-साथ स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग एवं वोकल फॉर लोकल के लिए अपील की गई।

कार्यक्रम संयोजक एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी ने बताया कि विगत कई वर्षों से महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स रैली, पोस्टर, स्लोगन तथा व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से जन सामान्य को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील कर रही हैं क्योंकि आज का मजा कल की सजा हो सकती है। पर्यावरण को बचाने का दायित्व हम सभी का है और हमारा एक सार्थक कदम एक नई सोच को पहल दे सकता है।

प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कैडेट्स के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी प्रकार से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। आज के अभियान में कैडेट सगलगुण कौर, वसुंधरा गंगवार, नंदिनी सिंह, प्रिया यादव, स्वाति त्रिपाठी, हरशीन कौर, दीपाली तिवारी, पंखुड़ी सिंघल, पलक गुप्ता,आयुषी शर्मा, ललिता यादव,युक्ता सिंह, कुमारी विभा, अंजली अस्थाना, सोनल सिंह, पूर्णिमा सिंह, इशिका, साक्षी सोनकर, शिवानी पाल, गौरवी, शौर्या, गीतांजलि, शिवांगी, शिप्रा, नैंसी, दिव्यांशी, ईशा, नव्या, स्वीटी, ज्ञानवी, सुहानी झा, जोया फातिमा, जया, रितु, चाहत जहां, अंजलि, आरती, रेनू, आंचल, पल्लवी, स्वाति, मनु, शुभांगी, यशी सिंह समेत बड़ी संख्या में कैडेट्स ने मिट्टी के दीयों को खूबसूरती से सजाया जिसे उन्होंने छोटे दुकानदारों से खरीदा ताकि वह और उनका परिवार भी दीपावली की खुशियां मना सकें।

आज के इस अभियान में 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी से हवलदार रुखसार अहमद भी सम्मिलित रहे। कैडेट्स ने महाविद्यालय के कर्मचारियों को भी अपने हाथ से सजाए हुए मिट्टी के दीए शुभकामनाओं के साथ भेंट किए।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...