Breaking News

उपलब्धियों से उपजा उत्साह

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश में विगत साढ़े चार वर्षों में विकास व लोक कल्याण की अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चचित किया गया। इसमें किसान कल्याण के कार्यक्रम भी सम्मलित है। करोड़ों की संख्या में जरूरतमंदों तक शत प्रतिशत राहत धनराशि पहुंचाई गई। जनधन खाते फलीभूत हुए। बिचौलियों का व्यवस्था में कोई स्थान नहीं रह गया। गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे है। उल्लेखनीय विकास योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। कुछ ही दिनों की अवधि में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, सोलह मेडिकल किलेज, डिफेंस कॉरिडोर पर उद्योग स्थापना कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे,गोरखपुर में खाद कारखाना व एम्स,काशी विश्वनाथ कॉरिडोर आदि के लोकार्पण की तैयारी चल रही है। नोयडा में देश के सबसे बड़े एयर पोर्ट का शिलान्यास किया गया। गन्ना किसानों के लिए लाभ की बड़ी योजना का शुभारंभ किया गया। केंद्र व उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसमें गन्ने से एथेनाॅल बनाने की योजना भी शामिल है। विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान इसके दृष्टिगत कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है।

इससे दोहरा लाभ है। एक तो किसानों की आय बढ़ेगी। दूसरा यह कि भारत की तेल पर निर्भरता क्रमशः कम होगी। वर्तमान समय में देश को अपनी तेल जरूरत का बढा हिस्सा आयात करना होता है। इस क्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गोण्डा के विकास खण्ड कटरा बाजार स्थित मैजापुर में बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप द्वारा संचालित चीनी मिल परिसर में एथेनाॅल प्लाण्ट का शिलान्यास किया। साढ़े तीन सौ केएलडी प्रतिदिन क्षमता का यह एशिया का सबसे बड़ा एथेनाॅल प्लाण्ट होगा।

यह संयंत्र साढ़े चार सौ करोड़ रुपए की लागत से पैसठ से अधिक एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। इस प्लाण्ट के बनने से जिले के साठ हजार किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पन्द्रह मेगावाॅट विद्युत उत्पादन से पूरे देवीपाटन मण्डल को जगमग करने का भी काम करेगा।

एथेनाॅल प्लाण्ट बन जाने से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करने में मदद मिलेगी तथा गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान भी बढ़ेगा। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करने में भी मदद मिलेगी। एथेनॉल प्लाण्ट की स्थापना से पेट्रोल डीजल के लिए विदेशों में जाने वाला पैसा अब किसानों की जेब में जाएगा।

इसके साथ ही बलरामपुर चीनी मिल इकाई मैजापुर चीनी मिल की पेराई क्षमता में अभिवृद्धि की जा रही है। उपलब्धियों के इस माहौल से भाजपा उत्साहित है। उसने प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं निकालने का निर्णय लिया है। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक उप्लब्धियाँ जन जन तक पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपलब्धियों का उल्लेख किया।

पांच वर्ष पहले तक के बीच प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेस वे बने थे। आज उत्तर प्रदेश की गिनती एक्सप्रेस वे प्रदेश के रूप में है। यहां छह एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। आज चार शहरों से मेट्रो चल रही है। दो नए एम्स बने हैं। प्रदेश नई बढ़त के साथ आगे बढ़ रहा है।

डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। अब सब लोग अयोध्या जाना चाहते हैं। काशी अब विश्व पटल पर नजर आ रही है। यहां सांस्कृतिक विरासत को विकसित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी चार सौ तीन विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के मुख्य मार्ग को इस महीने के अंत तक चालू कर दिया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना की प्रगति की पैकेज के क्रम में समीक्षा की। इसके दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देशित किया। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की निर्माण की प्रगति के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण भी देखा।कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के दोनों ओर इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर क्लस्टर स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित कर इनकी स्थापना की दिशा में शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाए।

उन्होंने एक्सप्रेस वे निर्माण के साथ ही साइनेज,बोर्डर्स लगाने के भी निर्देश दिए। जाहिर है कि योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय सीमा में विकास कार्यों को पूर्ण करने के प्रति कटिबद्ध है।

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के प्रो विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रो विनोद ...