Breaking News

आमजन को नि:शुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करेगा LU का विधि संकाय, जानकीपुरम और मड़ियांव थाने में लगवाया बोर्ड 

लखनऊ विश्वविद्यालय, विधि संकाय की प्रतिष्ठित संस्था विधिक सहायता केंद्र व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से आम जन को नि:शुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए पुलिस थाना जानकीपुरम और मड़ियांव थाना में जागरूकता के लिए सूचना बोर्ड लगवाया, जिसका अनावरण विधि संकायाध्यक एवं अधिष्ठाता प्रो बीडी सिंह व डॉ आलोक कुमार यादव, चेयरपर्सन विधिक सहायता केंद्र के द्वारा किया गया।

LU दीक्षांत समारोह का चौथा दिन: शाम ए अवध “सोशल मीडिया और खेलों पर मीडिया का प्रभाव” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता

मनीष तिवारी, छात्र संयोजक, (विधिक सहायता केंद्र ) ने बताया कि इस बोर्ड के लगने से जो भी आम जन पुलिस थाने में आएंगे और उनको यदि कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी तो बहुत ही सरलता से, बोर्ड पे दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से वे नि:शुल्क कानूनी सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

अनावरण के समय विधि संकाय के प्रो आनंद विश्वकर्मा, डॉ अभिषेक कुमार तिवारी, डॉ राजीव राठी, डॉ सीपी सिंह, डॉ आरके सिंह व विधिक सहायता केंद्र के सदस्य सुमित, रूद्र प्रताप, आयुष्मान, आदित्य, श्वेता, अंशिका, अमन, इरा, शिवांगी, अंजसी, सुयश, कोमल, गरिमा, नीलांश, रिया, दानिश व तेजस्वी उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...