Breaking News

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पत्रकार विष्णु कांत शुक्ला का 57 वर्ष की उम्र में निधन

बिधूना। नगर और क्षेत्रीय रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पत्रकार विष्णु कांत शुक्ला (गुड्डू शुक्ला) का गुरुवार को कानपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 57 वर्ष के थे। गुड्डू शुक्ला हमेशा खुश मिजाज जीवन जीने के आदी रहे और उन्होंने हमेशा सभी से समन्वय बनाकर रखा। जैसे ही उनके दिवंगत होने की सूचना मिली तो उनके अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पडा। भारी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंच गये।

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पत्रकार विष्णु कांत शुक्ला का 57 वर्ष की उम्र में निधन

शोकाकुल माहौल में अरिन्द नदी के पुल के पास श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार कर दिया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र शरद शुक्ला ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर परिजनों के अलावा पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा, इटावा से प्रकाशित समाचार पत्र के सम्पादक आनंद त्रिपाठी, कौशल किशोर शुक्ला, भाजपा नेता अमित मिश्रा, ॠषि पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक शिव प्रताप सिंह सेंगर, हरी चौबे, सभासद सत्यम त्रिवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, सभासद अशोक चौहान, विजय अग्निहोत्री, विजय सिंह सेंगर, वरिष्ठ पत्रकार हरगोविंद सिंह सेंगर, छुन्नू तिवारी, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दिनेश गुप्ता, डा. शिव कुमार तिवारी, राजू तिवारी, राजेश प्रताप यादव, अंशू मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मनोज शुक्ला, पत्रकार मनू शर्मा, अरुण शुक्ला, लाल बहादुर श्रीवास्तव, धनंजय सिंह सेंगर, दुर्गेश त्रिपाठी, अनुपम गुप्ता, धीरेन्द्र त्रिवेदी, अम्बरीष तिवारी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...