Breaking News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए नगर निगम ने चलाया ज़ोन स्तर पर अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी :-

ज़ोन-1 क्षेत्रान्तर्गत हजरतगंज वार्ड में सप्रू मार्ग व अशोक मार्ग पर प्रतिबन्धित पॉलिथीन के विरूद्ध अभियान में कुल 2 दुकानदारों (परम्परा सप्रू मार्ग, व्यंजन अशोक मार्ग) से कुल 18 किलो प्रतिबन्धित पॉलिथीन जब्त की गयी एवं व्यंजन अशोक मार्ग से रू0 3000 /- जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान राजेश सिंह (जोनल अधिकारी) के नेतृत्व में  अनूप कुमार – अधीक्षक ( प्रवर्तन), राकेश कुमार ( अधीक्षक), राजस्व निरीक्षक राजेश पाण्डेय, राजा भैया, धनवीर सिंह, विशाल श्रीवास्तव तथा प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम एवं पुलिस बल की उपस्थित में चलाया गया।

जोन-2: क्षेत्रान्तर्गत चंद्रभानु गुप्त नगर वार्ड में मिल रोड, मवैया, चारबाग एवं ब्लंट स्क्वायर पर विशेष अभियान के दौरान लगभग 06 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू० 2000 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 के नेतृत्व में अरुण कुमार चौधरी, कर अधीक्षक चन्द्र शेखर यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-3: क्षेत्रान्तर्गत कपूरथला चौराहा से नीरा नर्सिंग होम तक, बादशाहनगर पिंक टॉयलेट के पास एवं विवेकानन्दपुरी में पिंक टॉयलेट के पास विशेष अभियान के तहत प्रतिबन्धित पॉलीथीन के विरूद्ध लगभग 250 ग्राम पालीथीन जब्त करते 20 चालान कर, रू0 1900.00 वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में जय प्रकाश कर अधीक्षक, आनन्द कुमार सिंह कर अधीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में 296 टीम स्थानीय पुलिस बल व ईटीएफ के साथ चलाया गया।

जोन-04- क्षत्रान्तर्गत चिनहट, कठौता एवं फैज़ाबाद रोड पर चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 3 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 3500 रु का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में अजीत राय कर अधीक्षक,  देवी शंकर दुबे, आशीष कुशवाहा राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाप एवं समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व प्रवर्तन दल एंव पुलिस व पीएसी बल की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन:5- क्षेत्रान्तर्गत 10 वार्डो में विशेष अभियान के तहत लगभग 5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलीथिन जब्त करते हुए रू०- 700.00 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजेश जोनल सेनेटरी अधिकारी, संजय भारती कर अधीक्षक सुप्रिया राव कर अधीक्षक, सुभाष चौधरी- सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, मीरा राव सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक / लिपिक व समस्त क्षेत्रीय सफाई सुपरवाइजर / सफाई कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

जोन-6: क्षेत्रान्तर्गत 5 वार्डों के अंतर्गत बुद्धेश्वर चौराहा, पारा क्रोसिंग, पत्थर कटा चौराहा एवं तुलसीदास मार्ग पर विशेष अभियान के तहत लगभग 02 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 5000 रु का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी डा० बिन्नों अब्बास के नेतृत्व में कर अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता, जोनल सेनेटरी अधिकारी एस०के० कटियार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो तय्यब, आर0सी0 यादव, सतीष यादव एवं जोन-6 के राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में करायी गयी ।

ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 1.3 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू०-3000.00 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया। उक्त कार्यवाहीं अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार राजू कुमार राजस्व निरीक्षक राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, प्रभाकर दयाल, उदय त्रिपाठी व शिवेन्द्र मिश्रा जोनल सेनेटरी अधिकारी रूपेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ० राकेश कुमार वर्मा, व देवेन्द्र कुमार वर्मा, नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

ज़ोन-08 क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग वार्ड हिन्दनगर के अपोलो हॉस्पिटल के पास, शारदा नगर प्रथम के बंगला बाजार व खरिका प्रथम तेलीबाग मार्केट में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 5.200 कि०ग्रा० प्लास्टिक जब्त की गयी एवं रू० 3,500/ शमन शुल्क वसूला गया। उक्त अभियकन जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार झा, कर अधीक्षक आर०एस० कुशवाहा सहित समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 40.75 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 22,600 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

देश की जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों पर विश्वास जता रही है- लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने एक चुनावी जनसभा में कहा है ...