Breaking News

गन्ने के साथ भिण्डी, खीरा की सह फसली खेती कर मालामाल हो रहे किसान

प्रगतिशील किसानों को ढाढ़ा चीनी मिल करेगी सम्मानित : अधिशासी अधिकारी

कुशीनगर (मुन्ना राय)। ढाढ़ा चीनी मिल परिक्षेत्र में गन्ने की उन्नत खेती और सह फसली खेती को लेकर उप्र गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र पिपराइच, गोरखपुर (UP Sugarcane Farmers Institute Training Centre) के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता (Om Prakash Gupta, former Assistant Director) द्वारा मिल के अधिशासी अधिकारी करन सिंह के निर्देश पर चलाए गए प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का लाभ देखने को मिल रहा है। गन्ने साथ भिण्डी, खीरा आदि की सह फसली खेती (Co-cropping) कर माला माल हो किसान हो रहे हैं। प्रगतिशील किसानों को मिल के अधिशासी अधिकारी करन सिंह ने सम्मानित करेंगे।

ढाढ़ा चीनी मिल द्वारा ग्राम रामपुर कारखाना में किसान के खेत पर प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सहायक निदेशक श्री गुप्ता ने किसानों को सहफसली खेती का फोटो ग्राफ दिखाकर गन्ने के साथ आलू, प्याज, लहसून, गोभी, टमाटर, मूंग, मसूर, धनिया, गहुँ, तोरिया, पालक, मूली आदि की खेती का सुझाव दिया। इससे किसानों को लाभ होगा।

युवा किसान मुन्ना सिंह ने बताया कि 5 कट्ठा पौधा गन्ना प्रगति को 0118 को फरवरी के प्रथम सप्ताह में ट्रेंच विधि से बोया गया। गोबर की सड़ी खाद दो पंक्तियों के बीच में भिंडी बोया गया। 35- 40 दिनों पर भिण्डी निकलना शुरू हुआ। मार्च में 40 से 50 रूपया किलो बिका। आज भी 25 से 30 रूपया किलो बिक रहा है। तीसरे दिन तुड़ाई होती है। आज तक बीस हजार का बिका है। मई तक निकलेगा। गन्ने में लौकी खीरा 1.5 बीघा खेत में खीरा बोया है। प्रतिदिन 5 से 7 हजार रूपये का बिकता है।

ABPSS के क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारी बैठक, सदस्यों को दी गयी जिम्मेदारियां

किसानों ने गन्ने के साथ लौकी, भिण्डी, खीरा की सह फसली खेती दर्जनो किसानों ने देखी। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान राजाराम पटेल ने की। गोष्ठी का संचालन करते हुए वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक रामदेव शर्मा ने किसानो को बताया कि पापरिला कीट नियंत्रण के लिए कीटनाशक, गन्ना बुआई तथा निराई का यन्त्र अनुदान पर दिया गया है। इस गन्ना प्रजाति को 14201, को 15023, को. 0118 का वीज वितरण हुआ है। एक आंख से पौधा गन्ना तैयार कराया गया है।

इस दौरान दिनेश सिंह, रामचन्दर अवधेश विदेशी, सतीश प्रजापति, गुलाव खरवार, अशोक सिंह रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

About reporter

Check Also

भाषा विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, डॉक्टर और नर्स की तैनाती

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) में छात्र-कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते ...