Breaking News

औरैया में 11373 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 911967 मतदाता, प्रेक्षक ने डीएम व एसपी के साथ रवानगी स्थल का किया निरीक्षण

औरैया। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए नामित प्रेक्षक हिमांशू गौतम ने डीएम व एसपी के साथ रविवार को सभी ब्लाकों के रवानगी स्थल पर पहुंचकर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद खुद पोलिंग पार्टी स्थल पहुंच जानकारी ली। कुछ कमियां नजर आई तो उसे भी दुरुस्त करने का उन्होंने निर्देश दिया।

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सभी मतदेय स्थल पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं, यह निर्वाचन अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट से सुनिश्चित कर लें। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसे दूर कराएं। एसपी अर्पणा गौतम ने कहा कि पुलिस कर्मियों को पोलिंग पार्टियों के साथ ही रवाना किया जाए।

पोलिंग बूथ पर पुलिस फोर्स अलर्ट रहना चाहिए पोलिंग बूथ के आसपास कहीं भी भीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिए और कोविड के नियमों का पालन करें। निरीक्षण के दौरान सभी ब्लॉकों में जोनल, सेक्टर व अन्य लोग मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि 200 मीटर तक दायरे में किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित न होने दी जाये। मतदान केंद्र के अन्दर कोई ज्वलनशील पदार्थ तरल पदार्थ नहीं जाना चाहिए। सभी मतदाता मास्क का प्रयोग अवश्य करें। कोविड संक्रमित व्यक्ति नही डाल पायेगा वोट। चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले उपद्रवी व्यक्ति के खिलाफ की जाये कानूनी कार्रवाई। पोलिंग एजेंट अंदर बाहर न हो। मोबाइल अंदर न ले जाने दिया जाये। एजेंट की विडियोग्राफी कराई जाये। अगर पोलिंग बूथ पर किसी प्रकार का बवाल होता है तो एजेंट भी जिम्मेदार होंगें।

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि पोलिंग बूथ पर किसी भी प्रकार अप्रिय घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी अन्यथा संबंधित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की है मतदान करके अपने घरों में सुरक्षित रहें। उन्होंने पोलिंग पार्टियों से बातचीत की उनसे कमी और परेशानी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा सभी को मेडिकल किट उपलब्ध होने के बारे में भी जानकारी ली।

वहीं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रावेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 911967 है। एरवाकटरा में 179, अछल्दा में 229, बिधूना में 212, सहार में 226, अजीतमल में 196, औरैया में 260 व भाग्यनगर में 232 सहित कुल 1534 मतदान स्थल बनाए गए हैं जबकि 787 मतदान केंद्र बने हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 267, प्रधान पद के लिये 4474, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिये 2639, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3993 उम्मीदवार हैं।

औरैया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक नजर में :- मतदान तिथि :- 26 अप्रैल (सोमवार)

कुल मतदाता अंतिम सूची के अनुसार :- 911967

कुल पद :- 6989
जिला पंचायत सदस्य :- 23
क्षेत्र पंचायत सदस्य :- 580
ग्राम प्रधान :- 477
ग्राम पंचायत सदस्य :- 5909

कुल प्रत्याशी :- 11373
जिला पंचायत सदस्य के :- 267
क्षेत्र पंचायत सदस्य के :- 2639
ग्राम प्रधान के :- 4474
ग्राम पंचायत सदस्य के :- 3993

ब्लाक :- सात (औरैया, बिधूना, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, सहार व ऐरवाकटरा)

जोनल मजिस्ट्रेट :- 26
सेक्टर मजिस्ट्रेट :- 141

कुल मतदान केन्द्र :- 787
कुल मतदान बूथ :- 1534
ब्लाक बार –
एरवाकटरा :- 179
अछल्दा :- 229
बिधूना :- 212
सहार :- 226
अजीतमल :- 196
औरैया :- 260
भाग्यनगर :- 232

संवेदनशील :- 335 केन्द्र के 630‌ बूथ।
अतिसंवेदनशील :- 209 केन्द्र के बूथ 449‌ बूथ।
अतिसंवेदनशील प्लस :- 76 केन्द्र के 160‌ बूथ।
सामान्य :- 167 केन्द्र के 295 बूथ।

निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य :- 12
प्रधान पद के प्रत्याशियों की मृत्यु पर निर्वाचन रद्द :- 02 ग्राम पंचायत।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के कई वार्डो में निर्विरोध निर्वाचन तो नामांकन दाखिल न किये जाने से बड़ी संख्या में पद रिक्त।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...