Breaking News

मक्खनपुर में नलों में टोंटी न लगवाने पर वसूला जुर्माना

फिरोजाबाद। नगर पंचायत मक्खनपुर में तमाम मकान ऐसे है जिन्होंने पानी का कनेक्शन तो ले लिया है लेकिन उन्होंने कनैक्शनों में टोंटियां नही लगबायीं है। जिससे जहां पानी की बर्बादी होती है।

वही खुले संयोजनों से गंदा पानी पाइपलाइन के जरिये लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। नगर पंचायत मक्खनपुर के अधिशाषी अधिकारी ने रविवार को अभियान चलाकर उन पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगाया साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर कोई टोंटी नही लगवायेगा उसका कनेक्शन काट दिया जायेगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा 

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...