Breaking News

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे वृंदावन

आगरा। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्‍ण मिशन सेवाश्रम के शारदा ब्‍लॉक का लोकार्पण किया। उनके साथ राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी हैं। अब से कुछ ही देर में राष्‍ट्रपति ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए रवाना होंगे।
गुरुवार सुबह करीब 9ः20 बजे राष्‍ट्रपति वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट उतरे थे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति को हेलीकॉप्टर से आगरा से वृंदावन जाना था लेकिन विजिबिलिटी कम होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका इसके चलते राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए वृंदावन रवाना हो गया। वृंदावन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के शारदा ब्लॉक का लोकार्पण के बाद वीवीआईपी का काफिला ठा. बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचेगा। बिहारीजी के दर्शन के बाद राष्‍ट्रपति का काफिला परिक्रमा मार्ग स्थित निकुंजवन और फिर अक्षयपात्र परिसर पहुंचेगा। राष्ट्रपति के दौरे पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। बिहारी जी मंदिर मार्ग की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है। करीब 12 बजे ही दुकानें खुल सकेंगी। दर्शनार्थियों को रोकने के लिए रस्सियां लगा दी गई हैं। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति दोपहर 2ः00 बजे वृंदावन से आगरा होते हुए नई दिल्ली जाएंगे।

About Samar Saleel

Check Also

वायु प्रदूषण से फेफड़े के अलावा इन अंगों को भी होता है नुकसान, कम हो सकती है बौद्धिक क्षमता

लाइफस्टाइल-आहार में गड़बड़ी के कारण पिछले एक-दो दशकों में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का ...