Breaking News

गर्मीयों में घमौरि की समस्या से निजात पाने की लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

गर्मी की वजह से होने वाले कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन समस्याओं में घमौरियों की समस्या बेहद आम है। घमौरियां होने पर शरीर में बहुत बैचेनी का अनुभव होता है और पूरे समय खुजली करने की इच्‍छा होती है। जिसके लिए लोग टेलकम पाउडर का यूज करते हैं लेकिन इसका असर कुछ देर ही रहता है। चलो बताते हैं इसको जड़ से खत्म करने के कुछ टिप्स के बारे में….

बर्फ के टुकड़े: प्लास्टिक बैग या कपड़े में बर्फ के टुकड़े रखकर इन्हें घमौरियों पर लगाएं। ध्यान रहे बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं. इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक में रखकर ही इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट तक इसे लगाए रखें। 4 से 6 घंटे के अंतर में इसे दोबारा एप्लाई किया जा सकता है।

नीम: नीम की पत्त‍ियों को पानी में उबालकर इस पानी से नहाना तो फायदेमंद साबित होगा ही, इन्हें पीसकर बनाए गए लेप का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। जल्द ही घमौरियां गायब हो जाएंगी।

मेंहदी का लेप: घमौरियों की परेशानी को तुरंत खत्म करने के लिए मेंहदी का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और घमौरियां ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा नहाने के पानी में मेंहदी के पत्तों को पीस कर मिलाएं और उससे स्नान कीजिए।

मुल्तानी मिट्टी का लेप: अगर आप घमौरियां से परेशान हैं, तो आप शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर लगाने से काफी लाभ मिलता है। इससे कुछ ही दिनों में घमौरियों की परेशानी ठीक हो जाती है।

नारियल तेल और कपूर: नारियल तेल में कपूर पीस कर मिलाकर लगाना चाहिए और नहाने के बाद इसे घमौरियों पर लगाएं। हर रोज दिन में 2 बार इससे शरीर की मालिश करने पर घमौरियां ठीक हो जाएंगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...