Breaking News

इतिहास में पहली बार सैलानियों के लिए मुंबई से दीव तक इस सेवा का शुभारंभ…

देश-विदेश के पर्यटकों के लिए मुंबई से दीव तक समु्द्री यात्रा का लुत्फ उठाना अब सरल हो गया है। इतिहास में पहली बार सैलानियों के लिए मुंबई से दीव तक जलेश क्रूज (Jalesh Cruises) सेवा की आरंभ की गई है।

मिनी गोवा से देश-विदेश में पहचाना जाने वाले सुंदर पर्यटक स्थल दीव के समंदर में मुंबई से दीव 1680 क्षमता वाले पर्यटक जहाज “जलेश” विलासितापूर्ण समुद्री पर्यटन 400 पर्यटकों व क्रु मेंबरों के साथ शुक्रवार प्रातः काल 7 बजे दीव के एतिहासिक किले के किनारे पहुंचा, जहां प्रशासन के आला अफसरों व पर्यटन विभाग ने सभी सैलानियों के माथे पर तिलक, पुष्पगुछ देकर भव्य ढंग से स्वागत किया।

सभी सैलानी दीव के पर्यटक स्थल पांच पांडव स्थापित गंगश्वर महादेव, एतिहासिक किला, समुद्रीय बीच, सोमनाथ महादेव, 600 वर्ष पुराना चर्च, विदेशी बाज़ार देखकर बहुत ज्यादा प्रभावित हुए।

मेसर्स कणिका क्रू द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह जहाज महीने में तीन बार मुंबई से दीव के लिए सफर करेगा। 8 से 50 हजार रुपए तक के किराए में हर सैलानी को क्रूज में सभी सुखसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। घूमने के शौकीन औनलाइन भी टिकट बुक करा सकते हैं।

About News Room lko

Check Also

उद्धव ठाकरे का कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट से हाथ मिलाना है उनका आत्मघाती कदम- डॉ दिनेश शर्मा

• पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के कारण भाजपा कार्यकर्ता कहा जाता है सुपर वारियर ...