Breaking News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की रालोद ने मनायी प्रथम पुण्यतिथि

इस अवसर पर राजधानी स्थित प्रदेश मुख्यालय पर चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर हवन पूजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उत्तर प्रदेश। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं किसानों के प्रेरणास्त्रोत स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि सभी जिला मुख्यालयों पर श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। इस अवसर पर, सभी जनपदों में हवन-पूजन, फल वितरण एवं विचार गोष्ठी इत्यादि का आयोजन कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर राजधानी स्थित प्रदेश मुख्यालय पर चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर हवन पूजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की रालोद ने मनायी प्रथम पुण्यतिथि

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह ने कहा कि अभी तक केन्द्र सरकार की किसी भी कैबिनेट में चौधरी साहब जैसा योग्य मंत्री नहीं रहा जिसने अपने कार्यकाल में किसानों के दुख दर्द को राष्ट्रीय पटल पर उठाया और उसका निवारण किया हो। चौधरी अजित सिंह किसानों के दुख दर्द के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।

राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की जलाई हुयी मशाल को लेकर स्व. चौधरी अजित सिंह आजीवन चलते रहे तथा किसानों, मजदूरों, कामगारों और समाज के अन्तिम व्यक्ति तक के दुख दर्द में राहत पहुंचाने का भरसक प्रयत्न किया।

सभी जनपदों में हवन-पूजन, फल वितरण एवं विचार गोष्ठी इत्यादि का आयोजन

रालोद के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने कहा कि चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उन्हें किसान संघर्ष का प्रतीक बताया। वहीं, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने अपने विचार व्यक्त किये और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह, राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, सहित रालोद के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वसीम हैदर, संतोष यादव एडवोेकेट, आरिफ महमूद, अम्बुज पटेल, रोहित अग्रवाल, डाॅ0 यज्ञदत्त शुक्ल, मनोज सिंह चौहान, एम0ए0 आरिफ, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अंकुर सक्सेना, रामदीन भारती, चन्द्रकांत अवस्थी, रणविजय मौर्य, शहजाद, प्रमोद शुक्ला, संगीता, नन्दिनी, अनीता यादव, अभिनव मिश्रा, राजेश मौर्य, संतोष यादव, रविन्द्र पटेल, धमेन्द्र कौशिक, सुशील बाथम, वीरेन्द्र तोमर, मुन्ना कनौजिया, अर्जुन, विश्वनाथ यादव आदि लोगों ने  चौधरी  साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

About reporter

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...