Breaking News

माता-पिता के सामने चार साल के बच्चे को मारी गोली, गलत तरीके से गाड़ी चलाने को लेकर हुआ था विवाद

अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी चलाने के विवाद में एक व्यक्ति ने चार साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी ने अपनी कार से दूसरी कार पर गोली चलाई थी, जो कार की पिछली सीट पर बैठे बच्चे को लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

चलती गाड़ी पर चलाई गोली
घटना कैलिफोर्निया के लैनकेस्टर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था। इस पर पीड़ित परिवार ने उसे टोका तो दोनों की बहस हो गई। इसी बहस में आरोपी ने गोली चला दी। गोली बच्चे के शरीर के ऊपरी हिस्से में लगी। माता-पिता तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर कैलिफोर्निया के मेयर रेक्स पेरिस ने दुख जताया और कहा कि ‘इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह हममे से किसी का भी परिवार हो सकता था, यह किसी के साथ भी हो सकता था।’

क्या था विवाद
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे की है। पीड़ित परिवार लैनकेस्टर में सिएरा हाइवे से गुजर रहा था। इसी दौरान आरोपी की कार ने सड़क पर गलत तरीके से उनके सामने से कट मारा, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित परिवार की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार का पीछा होते देख पीड़ित परिवार ने जैसे ही अपनी कार धीमी की, तभी आरोपी ने कार पर गोली चला दी। गोली कार की पीछे की सीट पर बैठे चार साल के बच्चे को लगी। इस पर माता-पिता बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में माता-पिता सुरक्षित हैं। पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।

About News Desk (P)

Check Also

राम से राष्ट्र तक अपने को समर्पित करना होगा- चंपत राय

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे ‘युवा महोत्सव 2024’ के ...