Breaking News

खूबसूरती से लेकर बेशुमार दौलत तक, शालिनी पासी इन कारणों से रहती हैं सुर्खियों में

भारत के अमीर उद्योगपतियों की पत्नी किसी सेलेब्स से कम नहीं होतीं, इस बात का उदाहरण खुद नीता अंबानी हैं। अंबानी परिवार की महिलाएं अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। हालांकि इन दिनों दिल्ली के एक करोड़पति कारोबारी की पत्नी सुर्खियों में हैं।

शालिनी पासी का नाम और तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहा है। शालिनी पासी अपनी उम्र की तुलना में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। इसके अलावा उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और आलीशान घर की तस्वीरें भी लोगों को हैरान करने के लिए काफी हैं। करोड़पति कारोबारी की पत्नी शालिनी पासी आखिर कौन हैं? शालिनी पासी क्यों चर्चा में हैं और उनके जीवन के बारे में जानिए।

शालिनी पासी दिल्ली के कारोबारी संजय पासी की पत्नी हैं। संजय पासी पास्को ग्रुप के चेयरमैन हैं। शालिनी एक कला संग्राहक हैं। उनके पास भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की समकालीन कला का एक बड़ा संग्रह है।

वह आर्ट फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जो कला, डिजाइन, वास्तुकला और फैशन में नए प्रयोगों को बढ़ावा दे रही हैं। शालिनी ने “माई आर्ट शालिनी” नाम का एक डिजिटल प्लेटफार्म भी लाॅन्च किया है। इसके अलावा “शालिनी पहल”, “शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन” को भी चलाती हैं। उनका एमएएसएच नाम का एक आर्गेनाइजेशन भी है, जो हैंडीक्राफ्ट और फैशन से जुड़ा है। इसके अलावा शालिनी स्टेट लेवल की जिमनास्ट भी रह चुकी हैं।

भगवान में गहरी आस्था

लग्जरी और ग्लैमरस जीवन जीने वाली शालिनी पासी भगवान में काफी आस्था रखती हैं। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि चार बार अपने बाल मुंडवाकर तिरुपति में दान दिए हैं। आखिरी बार 2018 में शालिनी ने अपने बाल मुंडवाए थे।

शो में आईं नजर

48 साल की शालिनी पासी हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स में नजर आई थीं। इस शो के जरिए उनके आलीशान जीवन के बारे में लोग जान पाए। उनका घर किसी महल से कम नहीं है। शालिनी ने अपने घर की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

About News Desk (P)

Check Also

Eye Care Tips: धूल भरी आंधी में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले रहें सतर्क, लापरवाही से हो सकता है आंखों को नुकसान

गर्मियों के मौसम में आंधी का खूब तूफान चलता है। इस कारण से सबसे ज्यादा ...