Breaking News

राजस्थान : फागी रेनवाल-मांजी में फूड पॉइजनिंग से 125 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

राजस्थान के जयपुर के फागी रेनवाल-मांजी में फूड पॉइजनिंग से 125 से ज्यादा लोग बीमार हो गए है। इसमे करीब 55 बच्चे भी बीमार हुए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बासडी में एक कार्यक्रम मिश्री मावा खाने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए।

जानकारी मिलते ही जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित और फागी ADM दिनेश कुमार शर्मा और शंकरलाल सैनी मौके पर पहुंचे। मामले की पूरी जानकारी ली। अस्पताल में इलाज जारी है।

जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। बीमार लोगों को अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तबीयत में सुधार है। देर रात तक अस्पताल में मरीज आते रहें। मामले की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर ने गांव का दौरा किया और फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए मरीजों के लिए अस्पताल की व्यवस्थाएं कराई। अस्पताल में रात तक मरीज आते रहे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फागी रेनवाल-मांजी में कार्यक्रम का आयोजन था। खाने में मिश्री मावा और अन्य चजें बनी थी। खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। मामला की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी पहुंचे औ पूरे मामले की जानकारी ली।

About News Room lko

Check Also

ऑपरेशन सिंधु: 2 हजार भारतीयों की वतन वापसी, पड़ोसी देशों को भी राहत

नई दिल्ली,(शाश्वत तिवारी)। ईरान-इजरायल संघर्ष (Iran-Israel conflict) के बीच ‘ऑपरेशन सिंधु’ (Operation Sindhu) के तहत ...