Breaking News

राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान की अंत्येष्टि, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

दया शंकर चौधरी

लखनऊ। महाराष्ट्र के अहमद नगर में ड्यूटी के दौरान एक हादसे का शिकार हुए जांबाज सैनिक अश्विनी कुमार का पार्थिव शरीर आज यहाँ कैण्ट इलाके में पिपराघाट श्मशान स्थल पर पंचतत्व में विलीन हो गया। शव को मुखाग्नि शहीद जवान के पिता अनिल कुमार ने दिया। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद अश्विनी कुमार तेरा नाम रहेगा के नारे से घाट गूंज उठा।

कैण्ट थाना क्षेत्र के आर. ए. लाईन तोपखाना बाजार निवासी भारतीय सेना के जवान 20 वर्षीय अश्विनी कुमार शनिवार (13 मार्च) को ड्यूटी के दौरान एक हादसे का शिकार होकर शहीद हो गये थे। अहमद नगर से आर्मड कोर के सूबेदार जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में चार जवान उनके पार्थिव शरीर के साथ सोमवार को देर रात सड़क मार्ग से छावनी स्थित कमाण्ड अस्पताल पहुँचे थे। जहाँ उन्हें अस्पताल की मार्च्युरी में रखा गया था।

वहाँ से मंगलवार (16 मार्च ) की सुबह सेना के अधिकारी और जवान ससम्मान लेकर उनके पैतृक निवास तोपखाना बाजार पहुँचे। शहीद का पार्थिव शरीर घर पर पहुँचनते ही माहौल गमगीन हो उठा और माता पिता सहित उनकी बहनें फफक कर रो पड़े। पैतृक आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष रूपा देवी ने शहीद के घर पहुँच कर श्रद्धांजलि दी और परिवार वालों को ढा़ढस बंधाया।

सेना के जवानों ने दी सलामी

पिपरा घाट पर तिरंगे मे लिपटे शहीद अश्विनी कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही पहुंचा शहीद अश्विनी कुमार अमर रहे के नारे के साथ पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। श्मशान स्थल पर शहीद के पार्थिव शरीर को एक चबूतरे पर रखा गया था। इस दौरान सेना के जवानों और उच्च अधिकारियों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी।

शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शहीद की शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। तिरंगे में लिपटे शहीद की शवयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। श्मशान स्थल पर सेना के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर ससम्मान श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक कैण्ट नीलम राणा, छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सदस्य जगदीश प्रसाद, कांग्रेस नेता दिलप्रीत सिंह, भाजपा के महेश बाल्मीकी, सपा नेता मुकेश धानुक आदि सहित तमाम लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ऐसे हुए हादसे का शिकार

बताया जाता है कि अहमद नगर महाराष्ट्र में पुणे के पास स्थित डीआरडीओ के आर्म्ड कोर सेन्टर स्कूल में शनिवार को चार जवान एक मशीन पर काम कर रहे थे, जिसमें लगी एक राड निकालने की कोशिश के दौरान शार्ट शर्किट से करंट प्रवाहित हो गया। इससे अश्विनी सहित चारों को जोर का झटका लगा और घायल हो गये। चारों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ रास्ते में ही अश्विनी की सांसें दम गयीं।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...