Breaking News

आम जनता शीतलहर के प्रकोप से त्रस्त, सरकार 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मस्त: रोहित अग्रवाल

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने महानगर में कम्बल बांटे और कहा कि प्रदेश में जनता भीषण शीतलहर का सामना कर रही है, लेकिन सरकार ने ठंड से निपटने के लिए कोई उपाय नहीं किये हैं। गरीब और मजदूर ठंड से ठिठुरने को मजबूर है।

आम जनता शीतलहर के प्रकोप से त्रस्त, सरकार 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मस्त: रोहित अग्रवाल

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जिलों में ठंड का हाल इतना है कि गलन से लोग भयभीत हैं लेकिन सरकार द्वारा न तो अलाव की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त मात्रा में रैन बसेरा बनाये गये।

👉राहुल गांधी की यात्रा के रूट में अरुणाचल के न होने पर भड़के BJP नेता, कांग्रेस पर दागे सवाल

श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकारी मशीनरी भी ठंड से निपटने के उपाय नहीं कर रही है। सरकार अपने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मस्त है। प्रदेश की जनता के सुख दुख से कोई लेना देना नहीं है। सरकार अभी तक स्कूलों में स्वेटर भी नहीं बाट पाई है जिससे बच्चे और गरीब अभिभाभावक परेशान हैं।

About Samar Saleel

Check Also

राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन

लखनऊ:  दो लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर के हटने के ...