Breaking News

भूत और कंकाल बनकर यहां के लोग मनाते हैं यह हैरान कर देने वाला त्योहार

दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजे और कारनामे हैं जो दुनिया से बिलकुल अलग हैं, जो आम जिंदगी में लोगों को बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसा ही त्योहारों के साथ भी है, कुछ त्योहार ऐसे हैं जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, ऐसे ही एक त्योहार से आज हम आपको रूबरू कराएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना या देखा होगा।

दुनियाभर में कई देश ऐसे हैं जहां अजीबोगरीब त्योहार मनाए जाते हैं। मेक्सिको में भी कुछ इसी तरह का अलग माहौल है, जहां लोग हर साल डे ऑफ द डेड नाम का त्योहार मनाते हैं। यह त्योहार पूरी तरह भूतों और कंकालों से जुड़ा हुआ है। बता दें कि यह त्योहार 2 दिन तक चलता है, जिसमें लोग भूतों की तरह कपड़े पहनकर अपने घरों से निकलते हैं।

इतना ही नहीं बताया यह जा रहा है कि यह कोई आम त्योहार नहीं जिसे वहां के लोग नकार दें, बल्कि यह मेक्सिको का जाना माना त्योहार है, जिसमें हर कोई हिस्सा लेकर भूत बनता है। यह त्योहार 2000 साल पुराना है।

मेक्सिको में लोगों का यह मानना है कि उनके पूर्वजों और बूढ़े बुजुर्गों की आत्माएं एक दिन के लिए अपने परिवार से मिलने उनके घर आती हैं, और परिवार के साथ रहकर एक दिन के बाद आत्माएं अपने आप चली जाती हैं, जिसके चलते यह त्योहार मनाया जाता है। दरअसल, त्योहार कंकालों और भूतों से जुड़े होने की वजह से यहां कैटरीना नाम की एक परेड होती है, जिसमें सभी को भूतों की वेशभूषा में शामिल होना होता है।

भूत की तरह कपड़े पहनने के साथ-साथ लोग यहां अपना मुंह भी हूबहू कंकाल की तरह बनाकर रखते हैं। इस त्योहार को मनाने का लोगों में इतना ज्यादा क्रेज है कि लोगों ने अपने बच्चों को भी इसी माहौल में ढ़ाल दिया है। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इस त्योहार को मानकर इसमें हिस्सा लेते हैं।

इस त्योहार के लिए कई दिन पहले से लोग इसकी तैयारियां करने लगते हैं, जिसकी तैयारी में लोग अपने आसपास का पूरा एरिया सजा देते हैं, और 2 दिनों तक पूरे हर्ष उल्लास से इस त्योहार को अपने पूर्वजों की आत्माओं के साथ मनाते हैं। दूसरे देशों के लोग भले ही इस त्योहार को अजीबोगरीब मानते हों लेकिन मेक्सिको के लोगों का कहना है कि बाकी त्योहार भले ही हमारे लिए माइने न रखते हों लेकिन यह त्योहार हमारे लिए बहुत ही महत्तवपूर्ण है, जिसे हम छोड़ने का सोच भी नहीं सकते।

About Aditya Jaiswal

Check Also

खुन खुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में AdMad का आयोजन

लखनऊ। आज खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में ...