Breaking News

New zealand में गीता का कहर, फंसे हजारो

क्राइस्टचर्च। चक्रवाती तूफान गीता का कहर New zealand न्यूजीलैंड में अभी भी जारी है और अब यह तूफान न्यूजीलैंड के तटीय क्षेत्रों में भी प्रवेश कर गया है। देश के कई शहरों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

खतरे को देखते हुए New zealand ड में

इतना ही नहीं, तूफान के खतरे को देखते हुए New zealand  स्थानीय प्रशासन ने 100 से ज्यादा स्कूलों को बंद करने के लिए कहा है। तूफान की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा है और यहां पर 7.8 इंच बारिश हुई है।

पर्यटक फंसे हुए हैं

इस वजह से यहां के गोल्डन बे में तकरीबन 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं, जिन्हें सुदूरवर्ती दक्षिण द्वीप क्षेत्र भेजे जाने पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान गीता इससे पहले टोंगा और समोआ में तबाही मचा चुका है।

कई इलाकों में बारिश और भूस्खलन

स्थानीय मीडिया से बातचीत करते अधिकारियों ने बताया है कि तूफान के कारण कई इलाकों में बारिश और भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की वजह से मुख्य राजमार्ग को एहतियात के तौर पर तत्काल बंद कर दिया गया है। राजमार्ग बंद होने के कराण गोल्डन बे में फंसे पर्यटकों को नौकाओं की मदद से सुदूरवर्ती दक्षिण द्वीप क्षेत्र भेजने की कोशिश की जा रही है।

चक्रवात गीता ने पिछले सप्ताह

तूफान के देश में दस्तक देने के कराण कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए हैं। इसके साथ ही कई इलाके में बिजली की आपूर्ति लगभग ठप पड़ गई है।गौरतलब है कि चक्रवात गीता ने पिछले सप्ताह टोंगा और सामोआ में जबरदस्त तबाही मचाई थी, हालांकि वक्त के साथ गीता की रफ्तार थम रही है। इसके बावजूद न्यूजीलैंड में 7.8 इंच बारिश हुई और 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। लगातार बारिश होने के कारण न्यूजीलैंड में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...