Breaking News

सौभाग्य वृद्धि वनस्पति

वनस्पति, पेड़ पौधे हमारे जीवन में क्या अहमियत रखते है ये हम सभी जानते है। पर भारतीय ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को अपने अनुकूल बनाने के लिए वनस्पति की भूमिका अग्रणी है। उसके अनुसार पेड़ व पौधों लगाने और इनके पूजन से कई समस्याओं का निवारण होता है।

आपने अपनी बालकोनी, छत या बगिया में बहुत सारे पेड़ पौधे लगाये होंगे पर कुछ वनस्पति ऐसे भी है जिसको लगाने से नवग्रह प्रभावित होते है और शुभ फल देते है ।नवग्रह वाटिका में इन पौधों को रोपने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
-चंद्रमा के लिए पलाश
-मंगल के लिए खैर
बुध के लिए चिड़चिड़ा (लटजीरा)
बृहस्पति के लिए पीपल
शुक्र के लिए गूलर
शनि के लिए शमी
-राहु के लिए दूब
-केतु के लिए कुश
-सूर्य के लिए मदार (अर्क)

आस पास की वनस्पतियां हर दृष्टिकोण से बहुत लाभकारी होती हैं लेकिन अक्सर हम उनके बारे में नहीं जानते।यहां कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में जानें, जिन्हें औषधि भी कहा जाता है।इन वनस्पतियों का प्रयोग ज्योतिष में भी फायदेमंद होता है और हिंदू शास्त्रों में भी इनका खास उल्लेख किया गया है।

जानें इन खास वनस्पतियों के बारे में..पुनर्नवा के चमत्कारी गुण –

– आम बोलचाल की भाषा में इसे गदपूरना भी कहा जाता है। ये वनस्पति हर साल नई हो जाती है।
– कहा जाता है कि इसका सेवन करने वाला भी नयापन महसूस करता है।
– पुनर्नवा दो प्रकार की होती हैं लाल और सफेद।
– सफेद पुनर्नवा ज्यादा लाभकारी होती है।
– पीलिया का रोग पुनर्नवा के प्रयोग से बहुत जल्दी ठीक होता है।
– सांस के रोग और पथरी में भी ये बहुत फायदेमंद है।
– मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए पुनर्नवा का सेवन लाभदायक होता है।

             आचार्य सतीश अवस्थी

सर्पगंधा से होने वाले लाभ 
– सर्पगंधा के पत्ते लम्बे, चमकीले और नोंकदार होते हैं।
– इसके प्रयोग से सांप और बिच्छू का जहर खत्म होता है।
– इसके सेवन से मानसिक रोग और अनिद्रा में लाभ होता है।
– सर्पगंधा मानसिक उन्माद या पागलपन की बहुत सटीक दवा है।
– मिथुन, तुला और कुम्भ राशि वालों के लिए इसका प्रयोग अच्छा रहता है।
– ध्यान रहे वैद्य की सलाह लिए बिना इस वनस्पति का उपयोग न करें।
चौलाई के फायदे
– चौलाई के पौधे बहुत में पाए जाते हैं।
– इसकी जड़, तना और पत्तियों को खाया जाता है।
– सोने के अंदर पाए जाने वाले गुण चौलाई में होते हैं।
– इसे रोज खाने से अनीमिया दूर हो जाता है।
– नशे की आदत छुड़वाने के लिए चौलाई का साग फायदेमंद होता है।
– जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर हो, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

अपामार्ग के गुण 

– अपामार्ग बाग-बगीचों और झाड़ियों में आसानी से पैदा होने वाला पौधा है।
– इसकी पहचान है कि इस पौधे के पास जाने पर इसके कांटेदार फूल कपड़ों से चिपक जाते हैं।
– इसकी जड़ से दातुन करने पर दांतों की हर समस्या दूर हो जाती है।
– इसकी पत्तियों को पानी में उबाल कर पीने से अद्भुत लाभ मिलता है।
– वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए इसकी जड़ और पत्तियों का प्रयोग उन्हें स्वस्थ रखता है।

एलोवेरा के फायदे
– एलोवेरा को घृतकुमारी भी कहा जाता है।आमतौर पर ये पत्थरों के बीच में पैदा होने वाली वनस्पति है।
– ये त्वचा और सौंदर्य के लिए अमृत के समान है।
– इसके प्रयोग से चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं।
– सुबह-सुबह खाली पेट दो से चार चम्मच एलोवेरा का रस पीने से दिन भर चुस्ती रहती है।
– इसका रस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
– कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए ये संजीवनी का काम करता है।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 22 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी ...