Breaking News

अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है सरकार: रोहित अग्रवाल

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महामारी काल में भी सत्ता की लालची भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश का आगामी विधान सभा चुनाव ही दिख रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है। कोविड-19 मरीजों और महामारी से ठीक हो चुके लोगों में फंगस के खतरे ने प्रदेश वासियों की चिंता बढ़ा दी है। लेकिन सरकार पहले भी कोरोना को लेकर अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और लोग असमय ही काल के गाल में समा गए और सरकार आज भी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि जिस समय कोरोना लोगों को अपना शिकार बना रहा था उस समय भी भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल के चुनाव में मस्त रही। उसके बाद जिस समय ऑक्सीजन संकट, बेड और वैक्सीन की भारी किल्लत थी उस समय भी उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी ताकत अपने सदस्यों को जिताने में लगा दी और जनता को राम भरोसे छोड़ दिया।

रालोद प्रवक्ता ने कहा कि जब शहर से लेकर गांव तक कोरोना रफ्तार पकड़कर तेजी से अपने पैर पसार रहा था उस समय भी सरकार मौन रही। उन्होंने कहा कि अभी तक जो भी हालात थे वह कहीं न कहीं सरकार की बदइंतजामी का परिणाम है। इस महामारी में भाजपा सरकार का तंत्र विफल रहा। कुल मिलाकर भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना ही है, प्रदेश की जनता के सुख दुःख से इनका कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा की ऐसी निर्दयता को याद रखेगी और आगामी चुनाव में जवाब देगी।

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...