Breaking News

पर्यावरण दिवस पर विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज ने वेबिनार का आयोजन

लखनऊ। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज ने वेबिनार का आयोजन किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ धर्म कौर ने किया। उन्होंने पर्यावरण शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। पर्यावरण के मुद्दे मानव जाति के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि जितना हो सके पेड़ लगाएं, पानी बचाएं।

पर्यावरण दिवस पर विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज ने वेबिनार का आयोजन

डॉ ममता भटनागर ने पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पर्यावरण की मूल अवधारणा को समझाया। उन्होंने पर्यावरण के घटकों, पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कारकों, प्रदूषण के प्रकार आदि के बारे में बताया। डॉ. नरेंद्र सिंह ने भी पर्यावरण पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में डॉ अमित वर्धन, डॉ सावित्री तारगी, डॉ आलोक भारद्वाज, डॉ बी बी यादव, डॉ संजय यादव, डॉ आयुषी जैन आदि शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋषभ ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव शहादत हुसैन ने दिया । पोस्टर व पर्यावरण पर नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

About reporter

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...