Breaking News

घर पर बनाए नेचुरल लिप बाम जिससे आपको मिलेगा काले होठो से छुटकारा

मेकअप करने के लिए हर लड़की अलग और अच्छी से अच्छी चीजों को यूज करना पसंद करती है। इनमें से लिप बाम एक ऐसी चीज है जिसकी हर लड़की को दिन में न जाने कितनी बार इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है। ये होंठों को गुलाबी निखार देने के साथ उन्हें मॉश्चर करने में मदद करता है। मगर कैमिकलयुक्त लिप बाम का रोजाना इस्तेमाल करने से कई साइड इफेक्ट होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में अगर आप इन सब से बचना चाहते है तो आज हम आपको घर पर ही नेचुरल चीजों से 3 टाइप के लिप बाम बनाना सीखाते है। इन्हें आप आसानी से तैयार कर यूज कर सकते है। तो चलिए जानते इन्हें बनाने का तरीका…

पहला तरीका

सामग्री

पेट्रोलियम जेली- 1 टेबलस्पून
नारियल का तेल- 5-6 बूंदें
रोज एसेंसियल ऑयल- 2-3 बूंदे
छोटा कंटेनर- 1

लिप बाम बनाने की विधि

– सबसे पहले एक कटोरी में पेट्रोलियम जेली और नारियल तेल को डाल कर मिक्स करें। – अब इसे कुछ सेकेंड्स के लिए माइक्रोवेव में रख कर पिघला लें।
– अब इसमें रोज इसेंसियल ऑयल डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
– तैयार मिश्रण को कंटेनर में डालें।
– इसे सेट और ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के लिए अलग से रख दें।
– आपका नेचुरल होममेड लिप बाम बनकर तैयार है।

दूसरा तरीका

सामग्री

पेट्रोलियम जेली- 1 टेबलस्पून
नारियल का तेल- 1 टेबलस्पून
पुदीना एसेंसियल ऑयल या लैवेंडर का तेल- 5-6 बूंदें
कच्चा शहद- 1/2 टेबलस्पून
फूड कलर- 2-3 बूंदें
छोटा कंटेनर- 1

कलर लिप बाम बनाने की विधि

– सबसे पहले एक कटोरी में पेट्रोलियम जेली और नारियल के तेल को मिक्स कर पिघलाएं।
– इसे ठंडा करने के बाद इसमें खाने का कलर एड करें।
– आप चाहे तो रंग की जगह आपना मनपसंद आई शेडो भी यूज कर सकते है।
– अब इसमें शहद और एसेंसियल ऑयल मिलाएं।
– सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर कंटेनर में डाले और ठंडा होने के लिए अलग से या फ्रिज में रख दें।
– कुछ घंटों के बाद आपका कलर लिप बाम बन और यूज करने के लिए तैयार होगा।

About News Room lko

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...