Breaking News

खेल ही नहीं बल्कि जीवन में भी ईमानदारी और अनुशासन जरूरी- आनंद सिंह

लखनऊ। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खुन खुन जी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में छात्राओं के ज्ञान-वर्धन के लिए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जीवन पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस उपलक्ष्य पर शतरंज के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और वर्तमान में फिडे आर्बिट्रर रहे आनंद सिंह (Anand Singh) मुख्य अतिथि रहे।

खेल ही नहीं बल्कि जीवन में भी ईमानदारी और अनुशासन जरूरी- आनंद सिंह

उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें खेलों बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि खेलों में ही नहीं बल्कि जीवन में भी ईमानदारी और अनुशासन बहुत आवश्यक है। खेलों से हम टीम वर्क सीखते हैं जो कि हमे समूह में काम करना सिखाता है। व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया।

डीसी के पद रिक्त, ग्राउंड कमांडरों को 14 साल में नहीं मिली पदोन्नति, कब खत्म होगा प्रमोशन का वनवास

इस प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने कई प्रश्न पूछे। भारत के वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन के विषय में पूछे गये प्रश्न पर उन्होंने बताया कि हमारी स्थिति ओलंपिक में सुधरे इसके लिए हम सबको प्रयास करना होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आज कल खान- पान में मिलावट के कारण शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा अपेक्षाकृत कम होने लगी है। हमें अपने भोजन की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

खेल ही नहीं बल्कि जीवन में भी ईमानदारी और अनुशासन जरूरी- आनंद सिंह

व्याख्यान के बाद प्रो पूनम रानी भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्यम तिवारी द्वारा किया गया। यह पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अंशु केडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रायें उपस्थित थीं।इस कार्यक्रम में डॉ मनीषा उपाध्याय, डॉ पारुल सिंह और डॉ प्रियंका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

 

About Samar Saleel

Check Also

साध्वी को जिंदा जलाने की कोशिश… हालत नाजुक, महिला अस्पताल में भर्ती; साथ रहने वाला साधु गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात एक साध्वी को पेट्रोल डालकर जिंदा ...