Breaking News

खेल भावना राष्ट्र को एक सूत्र में बांधती है- प्रो आलोक कुमार राय

लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तरीय संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया  गया। खेल एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित इस परिचर्चा में  खेल से जुड़े विभिन्न सामाजिक, संस्कृतिक एवम व्यावहारिक पक्षों पर चर्चा की गई। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय (Prof Alok Kumar Rai) ने अपने संदेश में कहा कि खेल और राष्ट्र निर्माण के बीच एक गहरा संबंध है।

खेल भावना राष्ट्र को एक सूत्र में बांधती है- प्रो आलोक कुमार राय

खेल न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि वे जीवन से जुड़े अन्य व्यावहारिक पक्षों को मजबूत करते हैं। खेल भावना  समुदायों और राष्ट्रों को एक सूत्र ने  बांधने और एक पहचान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में  हमारा सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व एक संस्कृतिक और राष्ट्रीय सोच एवं एकाग्रता को भी बढ़ावा देता है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो मनुका खन्ना ने किया और उन्होंने खेल और विद्यार्थी जीवन पर व्यापक प्रकाश डाला। डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस द्वारा यह संगोष्ठी डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो वीके शर्मा के निर्देशन में हुई। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में क्रीड़ा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा किया और प्रतिभागियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सतत सामंजस्य स्थापित करने की बात किया।

जियो ब्रेन लॉन्च करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- मुकेश अंबानी

संगोष्ठी के संयोजन इंटरनेशनल सेल  के निदेशक  प्रो आरपी सिंह ने किया। संगोष्ठी में चीफ प्रोवोस्ट प्रो अनूप कुमार सिंह, निदेशक संस्कृतिकी प्रो आंचल श्रीवास्तव, एडिशनल डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो एके कैथल और अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ आंकी गई कीमत

Lucknow। मंडलायुक्त और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...