Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉक्टर राज कुमार सिंह को डी लिट् की मानद उपाधि

लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर राज कुमार सिंह को अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन के द्वारा डी लिट् की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।

भाषा विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉक्टर राज कुमार सिंह को डी लिट् की मानद उपाधि

अमेरिकन यूनिवर्सिटी का उपाधि वितरण कार्यक्रम डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया।डॉक्टर राज कुमार सिंह जनपद बलिया के किसान परिवार से है।

👉प्रिंस राज ने अविवि को नार्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिलाया पहला कांस्य पदक

बचपन में ही माताजी स्वर्गीय रामपरी देवी के निधन के बाद इन्होंने अपनी बहन श्रीमती शांति सिंह के पास रह कर माध्यमिक स्तर की शिक्षा ली।

भाषा विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉक्टर राज कुमार सिंह को डी लिट् की मानद उपाधि

डॉ राज कुमार सिंह की उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर, एवं लखनऊ विश्वविद्यालय में संपन्न हुई है। घर में अभावग्रस्त परिस्थितियों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्वप्रेरित है।

👉मोहम्मद सहील अवध विवि के बने उप कुलसचिव

एक आदर्श नागरिक के रूप में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए भी ये सदैव तत्पर रहते है। उनके द्वारा अर्जित इस उपलब्धि से उनके गृह जनपद में गर्व एवं हर्ष का वातावरण है।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...