Breaking News

उम्मीद संस्था ने लगाया मेगा वैक्सीनेसन कैंप, तमाम लोगों को लगी वैक्सीन

लखनऊ। उम्मीद संस्था द्वारा मेगा वैक्सीनेसन कैंप का आयोजन आज (3 अगस्त) लाजपत नगर गुरुद्वारा में इस्थानीय पार्षद अनुराग मिश्रा, लाजपत नगर गुरुद्वारा लखनऊ एवं मराठी समाज तथा केयर एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्ता भाटिया (महापौर), नीरज बोरा (विधायक लखनऊ उत्तर), अवनीश अवस्थी (अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश), उषा अवस्थी (अध्यक्षा उम्मीद संस्था), खालीद रशीद फिरंगी महली एवं अनुराग मिश्रा (पार्षद) के हाथो से कैंप में रिबन काट के हुई।

इस कार्यक्रम में कई संस्थाओ एवं व्यक्तियों का सम्मान किया गया, जो शहर में वैक्सीनेसन कैंप लगवा कर लोगो की मदद कर रहे हैं। जिसमे नाका गुरुदुवारा से राजिंदर सिंह बग्गा एवं मीत सिंह, सदर गुरुदुवारा से हरपाल सिंह जग्गी, आलमबाग गुरुदुवारा से निर्मल सिंह, मानसरोवर गुरुदुवारा से अब्बोर्ट, गुरु गोविन्द सिंह स्टडी सर्किल से ब्रिजिंदर पल सिंह, लाजपत नगर गुरुदुवारा से चरणजीत सिंह साहनी को सम्मानित किया गया।

अन्य संगठनों को भी सम्मानित किया गया। जिसमे मराठी समाज उत्तर प्रदेश, सीता राम परिवार, स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन, पोपली लाइव, लाजपत नगर वेलफेयर सोसाइटी, केयर एजुकेशनल ट्रस्ट, डॉक्टर उमंग खन्ना, विशाल गुप्ता, आदि को सम्मानित किया गया।

आज के मेगा कैंप में लगभग पांच सौ से भी अधिक लोगो को वैक्सीनेसन लगाया जा चूका था। कार्यक्रम का संचालन अरविंदर सिंह कोहली (संरक्षक उम्मीद संस्था), बलबीर सिंह मान (संस्थापक उम्मीद संस्था), सुश्री आराधना सिंह सिकरवार (उप सचिव उम्मीद संस्था) एवं अनुराग मिश्र (पार्षद लखनऊ) द्वारा की गयी।

कार्यक्रम में संयुक्ता भाटिया (महापौर लखनऊ), नीरज बोरा (विधायक लखनऊ उत्तर), अवनीश अवस्थी (अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश), अजय द्रिवेदी (नगर आयुक्त लखनऊ), अर्चना द्रिवेदी (अपर नगर आयुक्त लखनऊ) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...