Breaking News

बर्खास्त सिपाही के पास चार जिलों में मकान और 22 डंपर, संपत्ति जानकर दंग रह गये सभी

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में आरोपी सिपाही अरुण यादव (बर्खास्त) के बारे ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर दंग रह जाएंगे आप। बताया जा रहा है कि बर्खास्त सिपाही के पास कानपुर, लखनऊ और इटावा में कई मकान हैं। साथ ही वह 22 डंपरों का मालिक है। इंद्रकांत के भाई रविकांत ने अरुण यादव की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया है।
 
जल्द ही वह अरुण की संपत्तियों की सूची विजिलेंस टीम को सौंपेंगे। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत की मौत में मामले तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार (निलंबित), कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव और दो व्यापारी ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
 
 इंद्रकांत के भाई रविकांत का कहना है कि आरोपी सिपाही अरुण यादव की संपत्ति के बारे में उन्होंने काफी जानकारी जुटा ली है। रविकांत के मुताबिक अरुण के पास करहता, औरैया, भरथना, इटावा के तालपार, लखनऊ के आशाराम रोड पर डुप्लेक्स फ्लैट, कानपुर के श्यामनगर रामपुरम में मकान, कृष्णा नगर, लखनऊ में फ्लैट है। भरथना इटावा में 35 बीघा जमीन भी है। इसके अलावा 22 डंपर होने की बात सामने आई हैं। कई डंपरों से नंबर भी उनके पास हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...