Breaking News

एक बूंद तेल पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से आपको दिलाएगा छुटकारा, जानिये कैसे

मानव का शरीर एक जटिल संरचना है जिसका केंद्र बिंदु नाभि होता है। नाभि पेट पर बना एक ऐसा निशान है जो पैदा होने से पहले ही मां के गर्भ में बन जाता है। दरअसल इसी भाग से बच्चा अपनी मां की गर्भनाल से जुड़ा होता है जिसे जन्म होते ही डॉक्टर्स द्वारा बांधकर अलग कर दिया जाता है। अगर रात को सोने से पहले नाभि पर तेल लगाया जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपको नाभि में तेल डालने को लेकर कई ऐसी बात बताएंगे जिससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारै में विस्तार से…

आंखों के लिए

रात को सोने से पहले नाभि पर सरसों के तेल का प्रयोग आंखों के लिए बेहद लाभदायक है। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होती है। साथ ही आंखों की अन्य समस्याओं से भी निजात मिलती है।

सुंदरता के लिए

नाभि पर तेल लगाने से कई तरह के सौंदर्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। ऐसा करने से फटे हुए होठ नर्म और गुलाबी हो जाते हैं। नाभि में सरसो का तेल लगाने से चेहरे पर से पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। नीम के तेल को नाभि में लगाना से मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा त्वचा की रंगत में निखार लाने के लिए बादाम का तेल लगाना चाहिए।

पेट के लिए

नाभि में तेल लगाने से पेट का दर्द कम होता है। ऐसा करने से फूड पॉइजनिंग, अपच, जी मिचलाना और दस्त जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में भी नाभि पर तेल लगाने से राहत मिलती है। अगर पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द हो तो रूई के फाहे में थोड़ी सी ब्रांडी लगाकर नाभि में लगाने से ये दर्द तुरंत दूर हो जाता है।

इंफेक्शन हो जाने पर

आमतौर पर लोग नाभि को जल्दी से साफ नहीं करते, जिसके कारण उसमें गंदगी जमा हो जाती है और बैक्टीरिया व कवक उसमें अपना घर बना लेते हैं। लेकिन हर रात नाभि पर तेल लगाने से सभी तरह के इंफेक्शन दूर हो जाते हैं।

About News Room lko

Check Also

बैठते-झुकते समय रहता है कमर में दर्द तो करें ये तीन योगासन, मिलेगी राहत

अक्सर जीवनशैली में गड़बड़ी, खानपान में पौष्टिकता की कमी और गलत पोस्चर के कारण शरीर ...