Breaking News

Barachatti : पति की हत्या कर कमरे में दफनाया शव

बिहार के गया जिले के Barachatti बाराचट्टी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर शव को कमरे में दफ़नाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Barachatti : प्रेमी के साथ मिलकर…

महिला द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बताया है कि, “हाहेसाड़ी गांव निवासी बासो तुरी की हत्या का आरोप उसकी ही पत्नी जमुनी देवी और उसके प्रेमी पर लगा है। बासो तुरी के भतीजे महेंद्र तुरी ने बाराचट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि एक सप्ताह पूर्व मंगलवार को उसके चाचा बासो तुरी के घर गांव के ही कुछ लोगों के साथ खाने का इंतजाम था। उसी दिन से उसके चाचा गायब हो गए।”

सूत्रों की मानें तो जमुनादेवी ने प्रेमी संग हत्या कर शव को कमरे में ही दफना दिया और वहीँ सोने लगी। लेकिन शव के बहुत गहरानी में न दबे होने के कारण उससे बदबू आने लगी जिससे मामले का खुलासा होने लगा। वहीँ राज खुल जाने के डर से जमुनी ने गांव की सरपंच देवंती देवी को रिश्वत का लालच देकर मदद की गुहार लगाई लेकिन सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी दी।

बाराचट्टी के थाना प्रभारी अच्युतानंद झा ने बताया कि सोमवार की शाम आरोपी की निशानदेही पर दफनाए गए शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि बासो तुरी भी कुछ ही दिन जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी जमुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। झा ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...