Breaking News

हो गई है शादी पक्की तो अपने बैग में जरूर पैक करें इस तरह की साड़ियां, जो देंगी रॉयल लुक

कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में उन लोगों के पास बहुत कम वक्त बचा है, जिनके घर में शादी पक्की हो गई है। दरअसल, शादी का दिन हर लड़की के लिए काफी अहम होता है। इस दिन के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। इसी के चलते शादी में किसी तरीके की कमी ना रह जाए, इसके लिए लड़की और लड़की घरवाले जी जान लगा देते हैं।

जिस तरह से शादी के दिन हर किसी की नजर दुल्हन पर होती है, ठीक उसी तरह से शादी के बाद भी कई दिनों तक ससुराल में दुल्हन को देखने लोग आते रहते हैं। ऐसे में दुल्हन का खूबसूरत देखना तो बनता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इन साड़ियों को पहनकर आप अपने ससुराल में अपना सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं।

कांजीवरम साड़ी

कांजीवरम साड़ियां दक्षिण भारतीय शादियों में बेहद लोकप्रिय हैं। रेशम के धागे से बनीं ये साड़ियां रॉयल लुक देने का काम करती हैं। नई दुल्हनों पर ऐसी साड़ी काफी खूबसूरत लगती है।

बनारसी साड़ी

उत्तर भारत की पहचान बनारसी साड़ी का तो लुक ही सबसे अलग होता है। ये साड़ियां अपने भारी जरी के काम की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। ये साड़ियां सोने या चांदी के धागों से बुनी जाती हैं। इसीलिए इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है।

पाटोला साड़ी

जैसे कि हर कोई कहता है कि नई दुल्हनों पर कलरफुल आउटफिट काफी प्यारे लगते हैं। ऐसे में आप पटोला साड़ी अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। ये गुजरात की खासियत हैं और यह अपनी चमकीली रंगों और जटिल डिजाइनों के लिए जानी जाती हैं।

पैठणी साड़ी

पैठणी साड़ियां महाराष्ट्र की विशेषता हैं और यह अपने रंग-बिरंगे डिज़ाइन और जटिल बॉर्डर के लिए जानी जाती हैं। नीता अंबानी को अक्सर पैठणी साड़ी पहने देखा जाता है। इस तरह की साड़ी को बनने में काफी समय लगता है।

बांधनी साड़ी

बांधनी साड़ियां भी राजस्थान और गुजरात की खासियत होती हैं। यह साड़ियां रंग-बिरंगे पैटर्न्स और टाई-डाई तकनीक के लिए जानी जाती हैं, जो दुल्हन को खूबसूरत दिखाने में मदद कर सकती हैं।

About News Desk (P)

Check Also

शारदीय नवरात्रि के लिए अभी से तैयार करें अपना आउटफिट, गरबा नाइट में पहनकर बिखेरें जलवा

हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने शारदीय नवरात्रि की तैयारी अभी से ...