Breaking News

50 की उम्र के बाद भी दिखाना है स्टाइल तो नीतू कपूर के इन लुक्स से लें टिप्स

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भले ही हर कोई उन्हें उनके नाम से जानता हो, लेकिन एक समय था जब उन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत की थी। नीतू कपूर का असली नाम हरनीत कौर है। काफी संघर्ष के बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।

शुरुआती दिनों में कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें पहचान नहीं मिली, लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने फिल्म जगत में अपना सिक्का जमा लिया। एक समय था, जब लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे। आज के समय में भी वो खूबसूरती और स्टाइल के मामले में सभी को टक्कर देती हैं।

उनके कई लुक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। अगर आप भी बढ़ती उम्र में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो नीतू कपूर के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न लुक

इस तरह का इंडो वेस्टर्न लुक आप किसी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा। इसे आप दफ्तर की पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। नीतू कपूर ने अपने इस इंडो वेस्टर्न लुक को कानों में इयररिंग्स, हाथ में कड़े और अंगूठी से पूरा किया है।

को-ऑर्ड सेट

आजकल को-ऑर्ड सेट काफी चलन में हैं। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट खरीदने से पहले नीतू कपूर से टिप्स ले सकती हैं। उनके ऊपर तो ये काफी अच्छा लग रहा है। बॉस लेडी लुक कैरी करने के लिए आप इसे पहन सकती हैं।

प्लाजो सूट लुक

आजकल की महिलाओं को प्लाजो काफी पसंद आता है। इसकी वजह है कि ये काफी आरामदायक होता है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह के ब्लू रंग के प्लाजो सूट को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ हील्स जरूर पहनें। इसी से आपका लुक पूरा होगा।

पटियाला सूट लुक

नीतू कपूर एक पंजाबी परिवार से आती हैं, ऐसे में उनका पटियाला सूट पहनना तो स्वाभाविक है। अगर आप चाहें तो उनके पटियाला लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस गुलाबी रंग के पटियाला सूट में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस सूट पर सिल्वर हैवी बॉर्डर लगा है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है।

About News Desk (P)

Check Also

19 वर्षीय बॉडीबिल्डर की हार्ट अटैक से मौत, आप भी जाते हैं जिम तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

हृदय रोग और हार्ट अटैक के मामले वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते हुए देखे ...