Breaking News

कठघरे में भाजपा MLA गायकवाड़, ठाकरे बोले- गैंगवार जैसे हालात; SC-ST कानून के तहत केस दर्ज

महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल- शिवसेना के एक नेता पर गोली चलाने की घटना में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया है। विपक्षी खेमे- शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदेश की सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। आदित्य का आरोप है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेत-त्व में महाराष्ट्र में गैंगवार जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक गिरोह युद्ध छिड़ गया है। तीसरा गिरोह 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में डूबा हुआ है। इसलिए उसके पास सिर उठाने का समय नहीं है।

इससे पहले ठाणे जिले में एक पुलिस स्टेशन के भीतर एक स्थानीय शिवसेना नेता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार विधायक गणपत गायकवाड़ को शनिवार को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें गणपत गायकवाड़ और दो अन्य को शाम को उल्हासनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था।

शिवसेना नेता और एक अन्य व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के आरोपी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार (रोकथाम) कानून (SC-ST Act) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक ग्रामीण की शिकायत पर महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में भाजपा विधायक पर एससी-एसटी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

About News Desk (P)

Check Also

नाबालिग को संप्रेक्षण गृह से रिहा करने के आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

पुणे:  पुणे के पोर्श कार दुर्घटना मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। ...