Breaking News

कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक चिराग पाटिल ने थामा भाजपा का दामन; गुजरात BJP प्रमुख ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। चिराग पटेल आणंद जिले की खंभात सीट से पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने पिछले साल 14 दिसंबर को राज्य की विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर निराशा जताई थी और पार्टी की राज्य इकाई में गुटबाजी का आरोप लगाया था।

पटेल ने दिसंबर 2022 में राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मयूर रावल को चार हजार के मामूली अंतर से हराया था। चिराग पटेल आज खंभात में एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। गुजरात भाजपा प्रमुख और सांसद सीआर पाटिल ने चिराग को पार्टी में कराया। इस दौरान सीआर पाटिल ने संकेत दिया कि चिराग खंभात सीट से उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। यह सीट उनके इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी।

इससे पहले, दिन में बोरसद विधानसभा क्षेत्र के सरपंच और बूथ स्तर के कार्यकर्तां सहित करीब ढाई हजार कांग्रेस कार्यकर्ता बोरसद आनंद जिले में भाजपा में शामिल हुए। चिराग पटेल ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने देश व राज्य को समृद्ध और एकजुट करने के लिए काम किया है। इससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में आने का फैसला किया। उन्होंने सीआरपाटिल से खंभात के विकास पर खास ध्यान देने का भी आग्रह किया। उन्होंने जलापूर्ति की समस्या का समाधान करने के लिए भाजपा नेतृत्व और विधानसभा सीट के छप्पन गांवों के लिए 160 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देने के लिए सरकार का आभार जताया।

About News Desk (P)

Check Also

नवनियुक्त नेवी चीफ ने पदभार संभालते ही मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, भावुक हो गए वहां मौजूद अधिकारी

नई दिल्ली:  एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण ...