Breaking News

वीकएंड पर काम करने के नाम पर ऐसी हो जाती है देसी गर्ल की हालत, फनी वीडयो साझा कर बताया हाल

सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन आराम, अधिकांश लोग इसी अंदाज में जिंदगी जीते हैं। इंडस्ट्री में सितारे भी अक्सर वीकएंड पर मौज-मस्ती और आराम करने में यकीन रखते हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी ऐसा ही हाल है। अगर वीकएंड पर उन्हें सुबह जल्दी उठना पड़ जाए या काम करने जाना पड़े तो उनकी हालत खराब हो जाती है। एक मजेदार वीडियो के जरिए उन्होंने खुद यह खुलासा किया है।

अभिषेक बच्चन के नाम एक और फ्लॉप! खराब कमाई के मामले में बनाया ये रिकॉर्ड

वीकएंड पर काम करने के नाम पर ऐसी हो जाती है देसी गर्ल की हालत, फनी वीडयो साझा कर बताया हाल

साझा किया मजेदार वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। दरअसल, मूल रूप से यह वीडियो ‘aboutjoonhazel’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। देसी गर्ल ने इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा है, ‘जब आपको शनिवार की सुबह 6 बजे काम करना पड़े’। वीडियो में एक छोटी बच्ची नजर आ रही है, जो बिस्तर से उठकर बहुत परेशान है और फिर खड़े-खड़े सोने लगती है।

बचपन की बात की याद

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक और मजाकिया पोस्ट कर अपने रुटीन का जिक्र किया था। इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा कर उन्होंने लिखा था, ‘जब मैं छोटी थी, तो सोने का समय रात 9 बजे था। तब मैं हर दिन बड़ी होने का इंतजार बड़ी बेसब्री से करती थी, ताकि मैं जब चाहूं सो सकूं। अब बड़े होकर हकीकत पता चली है’।

Please watch this video also

इन फिल्मों में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों सिटाडेल के दूसरे सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस सीरीज की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वे हेड्स ऑफ स्टेट और द ब्लफ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा बॉलीवुड के फैंस प्रियंका चोपड़ा को हिंदी फिल्म में बड़े परदे पर देखने का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ उनकी फिल्म ‘जी ले जरा’ का एलान काफी पहले हुआ, जिसे फरहान अख्तर बना रहे हैं। लेकिन, फिलहाल ये फिल्म ठंडे बस्ते में ही है।

About News Desk (P)

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: त्रिवेणी नगर और फैजुल्लागंज क्षेत्र का निरीक्षण, सफाई को लेकर अपर नगर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह (Additional Municipal Commissioner Namrata Singh) ने ...