Breaking News

भारत को मिली अमेरिका की सख्त चेतावनी कहा-“प्रतिबंधों का पालन हो वरना हो सकती है मुश्किल!”

जो बाइडेन सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि भारत द्वारा रूसी तेल आयात में हो रही बढ़ोतरी नई दिल्ली को एक ‘बड़े जोखिम’ में डाल सकती है अमेरिका यूक्रेन पर आक्रमण के लिए मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों को लागू करने के लिए तैयार है।

रूस के खिलाफ मौजूदा अमेरिकी प्रतिबंध अन्य देशों को रूसी तेल खरीदने से नहीं रोकते हैं, लेकिन ऐसी चेतावनियों से आशंका बढ़ती है कि अमेरिका अन्य देशों की खरीद को सामान्य स्तर तक सीमित करने की कोशिश कर सकता है। यह रिपोर्ट रॉयटर्स ने दी है।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि भारत जो कुछ कर रहा है वह प्रतिबंधों के अनुपालन में होना चाहिए। यदि नहीं तो वे खुद को एक बड़े जोखिम में डाल रहे हैं। जब तक वे प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं और खरीदारी में खास बढ़ोतरी नहीं कर रहे हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा है कि हम अगले कई दिनों और हफ्तों में प्रतिबंधों को लागू करने के लिए कदम उठाने जा रहे हैं।

एक अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा है कि हम भारत और दुनिया भर में अपने भागीदारों को मजबूत सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर मजबूत प्रतिबंधों सहित, क्रेमलिन पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए दबाव डालना जारी रखे हुए हैं।

About News Room lko

Check Also

पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत कर रहा चीन, पड़ोसी के लिए आठ हंगोर श्रेणी की पनडुब्बियां बना रहा ड्रैगन

चीन, भारत के खिलाफ पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत करने में जुटा है। इसी के तहत ...