Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी गई जानकारी

सलोन/रायबरेली। महिलाओं बालिकाओं व बच्चियों को खुद की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जागरूक करने के लिये मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया।तहसीलदार रामकुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी राजकिशोर सिंह के सयुंक्त नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई।17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली मिशन शक्ति अभियान का शुभारम्भ ममुनी और उमरन गांव से शुरू की गई।सीओ राम किशोर सिंह ने महिलाओ और बेटियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि यह अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा।

आगामी अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान खासकर महिला अपराध रोकने के लिए बनाया गया है।इसके तहत अगर किसी महिला या फिर कालेज जाने वाली बेटियों को समस्या आती है, तो वे लोग महिला हेल्प लाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, एम्बुलेंश108, डायल112 पर कॉल कर सकती है।या फिर सार्वजनिक स्थानों पर लगे पिंक बॉक्स शिकायत पेटिका में अपनी समस्या शिकायत लिखकर दर्ज करा सकती है।एंटी रोमियो प्रभारी और उनकी टीम आपकी समस्या का तत्काल निस्तारण करेगे।

तहसीलदार रामकुमार शुक्ला ने कहा की ”शक्ति की आराधना के पावन अवसर पर अभियान मिशन शक्ति महिलाओं और बच्चों के प्रति सम्मान तथा सुरक्षा की भावना के प्रसार तथा महिला स्वावलंबन की आवश्यकता को नवीन आयाम प्रदान करने में सहयोगी होगा।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो महिलाओं की गरिमा और आत्मसम्मान को धूमिल करने की कोशिश करेंगे, उनकी बेटियों पर नज़र डालेंगे।ये लोग सभ्य समाज का अपमान हैं।सलोन पुलिस ऐसे अपराधियों से पूरी गंभीरता के साथ निपटेगी और उनकी दुर्गति तय है।इस मौके पर एंटी रोमियो प्रभारी विवेक त्रिपाठी, दीक्षा पांडे, सोनिया, रवि चौरसिया, कर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...