Breaking News

Internatioanal Olympic Committee की मेज़बानी भारत में,  मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में होगी 2023 की बैठक

मुंबई। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी(IOC) की अगली बैठक मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में होगी। 2023 में होने वाली इस वार्षिक बैठक की मेजबानी को लेकर हुए मतदान में भारत को 76 मतों में से 75 वोट मिले हैं। भारी बहुमत से मेजबानी का अधिकार जीतने के बाद आईओसी की सदस्या और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है।

40 साल बाद Olympic Movement की भारत में वापसी, 1983 में हुआ था पिछला आयोअजन

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए नीता अंबानी ने IOC की अगली बैठक भारत में करने की दमदार पैरवी की। उन्होंने IOC सदस्यों को बताया कि “भविष्य में युवा ओलंपिक और ओलंपिक खेलों को भारत लाना हमारा सपना है। Movement 40 साल के इंतज़ार के बाद भारत वापस आ रहा है। हम चाहते हैं कि दुनिया के सबसे युवा देश, भारत के नौजवान ओलंपिक की भव्यता और विशालता को महसूस करें। हम इस साझेदारी को और मजबूत करना चाहते हैं।” भारत में चार दशकों बाद इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सत्र का आयोजन होगा। पिछला आयोजन 1983 में हुआ था। सत्र में IOC के सदस्य Olympic Charter और Olympics के मेज़बान शहर के चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं।

2023 में भारत में IOC सत्र की मेज़बानी, भारतीय खेलों के नए युग की शुरुआत- नीता अंबानी 

IOC की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिलने पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि “40 साल बाद भारत में Olympic Movement की वापसी के लिए मैं 2023 में मुंबई में IOC सत्र की मेजबानी करने का सम्मान भारत को सौंपने के लिए Internatioanal Olympic Committee  की आभारी हूं। यह भारतीय खेलों के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा।” नीता अंबानी ने ओलंपिक सत्र 2023 के अवसर पर वंचित समुदायों के युवाओं के लिए विशिष्ट खेल विकास कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा है।

भारत का virtualy प्रतिनिधित्व करने अनुराग सिंह ठाकुर और निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा शामिल 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में नीता अंबानी, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और निशानेबाजी में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा शामिल थे। बीजिंग में चल रही IOC के वार्षिक सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने virtualy जुड़कर अगली बैठक की मेज़बानी के लिए भारत का पक्ष रखा। भारत में चार दशकों बाद इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सत्र का आयोजन होगा। पिछला आयोजन 1983 में हुआ था। सत्र में IOC के सदस्य Olympic Charter और Olympics के मेज़बान शहर के चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं।

Olympic Movement अगली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का करेगा निर्माण- IOA अध्यक्ष 

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा ने अपने एक बयान में नीता अंबानी को उनके दृष्टिकोण और नेतृत्व के लिए और IOC सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा है कि “अगले साल मुंबई में आपका इंतजार रहेगा। यह भारत के खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत है। हम चाहते हैं कि Olympic Movement हमारी अगली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाए। 2023 में मुंबई को यादगार IOC सत्र की मेजबानी देना, भारत की नई खेल क्षमता को प्रदर्शित करने की दिशा में पहला कदम होगा।”

Report- Anshul Gaurav 

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...