Breaking News

इजरायल हमास युद्ध: जेरूसलम किसका है-यहूदी, ईसाई या मुसलमान?

मध्यपूर्व का यह प्राचीन नगर यहूदी, ईसाई और मुसलमानों का संगम स्थल है। उक्त तीनों धर्मों के लोगों के लिए इसका महत्व है। यहां पर मुस्लिमों की मस्जिद अल-हरम है जिसे गोल्डन टेम्पल या डोम ऑफ द रॉक कहते हैं।

👉श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने की बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद, श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने कहा ‘थैंक यू’

यहीं पास में अल अक्सा मस्जिद है। इसी के पीछे है पश्चिमी दीवार जो यहूदियों का सबसे पवित्र स्थल है। इससे एक किलोमीटर की दूरी पर है ईसाई धर्म का सबसे पवित्र चर्च। आओ जानते हैं इस शहर का संपूर्ण परिचय।

इजरायल हमास युद्ध: जेरूसलम किसका है- यहूदी ईसाई या मुसलमान?

यरुशलम के 2 हिस्से हैं- ओल्ड सिटी और द न्यू सिटी

प्राचीन शहर या ओल्ड सिटी: ओल्ड सिटी में प्रवेश के लिए 8 प्राचीन गेट हैं। जफा गेट (Jaffa), जिओन गेट (Zion), डंग गेट (Dung), गोल्डन गेट (Golden), लायन गेट (Lions), हेरोड्‍स गेट (Herods), दमश्क गेट (Damascus) और न्यू गेट (New gat)।

4 क्वार्टर : ओल्ड सिटी में स्थित 4 क्वार्टर सभी की निगाहों में आते हैं, जहां यहूदी, ईसाई, आर्मेनियाई और मुसलमान रहते हैं। चहारदीवारी से घिरे शहर के भीतर 3 धर्मों की सबसे पवित्र जगहे हैं- द वेस्टर्न वॉल, अल अक्सा मस्जिद और चर्च ऑफ द होली स्कल्प्चर।

👉पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से की बात, कहा- ‘मानवीय सहायता जारी रखेंगे’, संबंधों पर भी दिया बयान

इसके अलावा यहां और भी बहुत कुछ है, जैसे यरुशलम के राजा दाऊद का टॉवर और असंख्‍य प्राचीन कब्रें और चर्च। दरअसल, पुराना शहर ही सच्चा यरुशलेम माना जाता है। यरुशलम में लगभग 1204 सिनेगॉग, 158 गिरजें, 73 मस्जिदें, बहुत-सी प्राचीन कब्रें, 2 म्‍यूजियम और एक अभयारण्य हैं। इसके अलावा भी पुराने और नए शहर में देखने के लिए बहुत से दर्शनीय स्थल हैं। यरुशल में जो भी धार्मिक स्थल हैं, वे सभी एक बहुत बड़ी-सी चौकोर दीवार के आसपास और पहाड़ पर स्थित हैं।

ओल्ड सिटी के चार क्वार्टर: पश्चिमी दीवार के सामने वाले हिस्से में परिसर के बाद पथ पार करके यहूदियों के क्वार्टर का क्षेत्र शुरू हो जाता है। ओल्ड सिटी से बाहर निकलने के लिए यहीं पास में डंग गेट है, जहां से निकलकर आप क्वार्डन घाटी में जा सकते हैं। यहूदी क्वार्टर की सीमा जहां समाप्त होती है, वहीं से मुस्लिम क्वार्टर की सीमा शुरू होकर हिरोड्‍स और लॉयन गेट पर खत्म होती है।

👉नोकिया 14,000 नौकरियां खत्म करेगी और इज़राइल-हमास संघर्ष का बाजार के सेंटीमेंट पर नकारात्मक प्रभाव

मुस्लिम क्वार्टर का क्षेत्र भी बहुत बड़ा है। मुस्लिम क्वार्टर के पीछे ईसाई क्वार्टर है और यहूदियों के क्वार्टर के पीछे आर्मेनियाई क्वार्टर है। ईसाई क्वार्टर के लिए न्यू गेट और आर्मेनियाई क्वार्टर के लिए जफा और जियोन गेट नजदीक पड़ता है। जियोन गेट पर ही बना है चर्च ऑफ डर्मिशन। यहां से जियोन पहाड़ी पर सिटी ऑफ डेविड देखने जा सकते हैं। मुस्लिम और ईसाई क्वार्टर की विभाजक रेखा पर स्थित है दमश्क गेट।

माउंट ऑफ ओलिव्स: माउंट ऑफ ओलिव्स पर गोल्डन गुंबद और गुंबदों के पीछे दीवार नजर आती है। बस इसी के आसपास है तीन धर्मों का पवित्र स्थल।

टॉवर ऑफ डेविड: जियोन के नजदीक प्राचीन जाफा गेट पर बना हुआ है प्राचीन ‘टॉवर ऑफ डेविड’ जिसे बुर्ज दाऊद या दाऊद का गुम्बद भी कहा जाता है। माना जाता है कि यहां राजा सुलेमान (सोलोमन) की कब्र है। यहीं से पुराने शहर में प्रवेश किया जाता है। इस गेट के आसपास किलेनुमा परकोटा है और गेट के अंदर घुसते ही एक ओर आर्मेनियाई क्वार्टर तो दूसरी और ईसाई क्वार्टर है। गेट से बाहर जियोन पहाड़ी पर ‘सिटी ऑफ डेविड’ को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जमा होती है।

सोलोमन टेम्पल: दाऊद के बेटे ही सुलेमान थे जिन्हें इसराइल का सम्राट माना जाता था। माना जाता है कि सोलोमन टेम्पल का निर्माण 10वीं शताब्‍दी ईसा पूर्व में हुआ था। मूलत: यह मंदिर हिब्रू (यहूदी) संप्रदाय से संबंधित है। पवित्र सोलोमन टेम्पल को रोमनों ने नष्ट कर दिया था। उक्त टेम्पल बाइबिल में प्रथम प्रार्थनालय के नाम से दर्ज है।

चहारदीवारी से घिरे इस भव्य टेम्पल के स्थल पर ही अब यहूदियों के महत्वपूर्ण स्थल टेम्पल माउंट और पश्चिमी दीवार के अलावा अल अक्सा मस्जिद, डोम ऑफ द रॉक और चर्च हैं। हालांकि यह विवाद का विषय और जगह है।

About News Desk (P)

Check Also

दो-दिवसीय डा जगदीश गांधी मेमोरियल मूट कोर्ट कान्क्लेव का भव्य समापन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर प्रथम कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय डा जगदीश ...