Breaking News

सशक्त होने के लिए स्वस्थ होना जरूरी: डॉक्टर हरिओम

गोरखपुर/चौरी चौरा। सशक्त होने के लिए स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। जब तक हम स्वस्थ नहीं होंगे तब तक हम सशक्त नहीं हो सकते। अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। यह बातें आज फुटहवा इनार स्थित शहीद बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर हरिओम पाण्डेय ने कही।

उन्होंने उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि जिस तरह कोरोना काल में लोग जागरूक होकर अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए चाय की जगह काढ़ा पीते थे, उसी तरह अपने स्वास्थ्य को लेकर आयुर्वेद और भारतीय पद्धति को अपनाने की जरूरत है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करने की आवश्यकता है अन्यथा शरीर के अंग कमजोर होकर काम करना बंद कर देते हैं। अगर हमारा स्वास्थ्य बेकार है तो हमारा सशक्तिकरण धरा रह जायेगा। पाश्चात्य भोज्य पदार्थों को त्याग कर भारतीय पौष्टिक व्यंजनों को उपयोग में लाने की जरूरत है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चौरी चौरा के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं से छात्राओं को रूबरू कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर की काउंसलर ज्योतिर्मा राय ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव से सम्बंधित कोई समस्या है तो वो स्वास्थ्य केंद पर मिलकर अपनी समस्या का समाधान कर सकती हैं।

प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने प्रेस क्लब की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि हमारा संगठन शासन द्वारा चलाये जाने वाले योजनाओं से जुड़कर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा संगठन समाज की उन महिलाओं को सम्मानित करेगा जिन्होंने मुश्किल परिस्थियों में अपने को रोजगार से जोड़ने के अलावा समाज की अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर उन्हें स्वावलम्बित किया।

इससे पूर्व कालेज के प्राचार्य डॉक्टर यू.पी. सिंह ने कालेज के प्रबंधक और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” द्वारा उपलब्ध कराए गए अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न, बुके, डायरी और पेन देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में कहा कि नारी जगत जननी और शक्ति स्वरूपा है। नारी का सम्मान समाज को बेहतर दिशा प्रदान करेगा। भाजपा नेता राजकुमार व्यास ने नारी सुरक्षा और स्वावलम्बन के लिए किए जाने वाले उपायों पर बेहतरीन प्रकाश डाला।

अपने सम्बोधन में प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि नारियों के प्रति समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की क्रांति के अगर दूत अमर शहीद बाबू बंधू सिंह और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के विनोद सिंह, रामप्रताप विश्वकर्मा, डॉक्टर सतीश यादव, मुंजेश प्रजापति, राजेश जायसवाल, तहसील अध्यक्ष अनिल वर्मा, गंगा सागर, अवनीश मणि त्रिपाठी, धनन्जय पाण्डेय, कृपाशंकर, आशुतोष पाण्डेय, विनय प्रताप गुप्ता, रंजीत जायसवाल, संजय जायसवाल ,संजय मद्धेशिया सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य एवं पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...