Breaking News

वृंदावन में अफसरों पर भड़के जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह, कहा इस देश के साथ…

यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार की सुबह 11 बजे के लगभग वृंदावन के नमामि गंगे का प्रोजेक्ट 4-एमएलडी एसटीपी का औचक निरीक्षण किया। जिसमें राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत वृंदावन से आ रहे नाले-नालियों के पानी को कितना शुद्ध किया जा रहा है, इसकी जांच की।

मौके पर कार्यदायी संस्था का स्टाफ, एक्सईएन, जेई आदि जवाब नहीं दे पाए तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस देश के साथ और आने वाली पीढ़ी के साथ धोखा मत करो। नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

पागल बाबा मंदिर के पास यमुना एक्शन प्लान के अंतर्गत 4 एमएलडी एसटीपी संचालित होता है। जिसमें वृंदावन के सीवरेज के पानी को शोधन करके फिर से उपयोग के लिए बनाया जाता है। शोधित जल का उपयोग सिंचाई से लेकर अन्य जनमानस ले सकता है। निरीक्षण करने पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने स्टाफ से पूछा कि इस समय कहां पानी चल रहा है। कैसे शोधन हो रहा है। ये सब कैमरे पर क्यों नहीं दिखाई दे रहा है।

स्टाफ ने कहा कि एयरटेल की फाइबर केबिल खराब पड़ी हुई है। तीन दिंनों से हम कुछ मॉनीटरिंग नहीं कर पा रहे हैं। इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने लताड़ लगाई कि लगता है कि यहां 24 घंटे कोई नहीं बैठ रहा है। जेई आ रहा है तो कोई चीज धरातल पर क्यों नहीं दिख रही है। ऐसा डिजाइन ही नहीं किया गया कि एक ही कमरे से सब कुछ चेक कर सकें। इसके बाद शोधित पानी की गुणवत्ता जाचीं और स्टाफ से कहा कि सरकार जनता के लिए व्यवस्था बनाती है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा 24 घंटे प्लांट और मशीनरी कार्य करती रहनी चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए हम जल सहेजकर रख सकें। यहां यमुना में गिर रहे नालों के पानी पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इसकी व्यवस्था कर ली जाएगी।

About News Room lko

Check Also

मोदी को रोकने के लिए विदेशी ताकतों के विचारों में सुर में सुर मिला रहा है विपक्ष- डा दिनेश शर्मा

• पाकिस्तान और चीन आज भी देखते हैं भारत के विरोध का सपना • देश ...