Breaking News

थंगम बन दिल जीतने आ रहीं जान्हवी कपूर, जन्मदिन पर ‘देवरा-भाग 1’ से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

साल की सबसे भव्य पैन-नेशन रिलीज में से एक के रूप में प्रतिष्ठित महाकाव्य गाथा ‘देवरा: भाग 1’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में मैन ऑफ मास जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। ‘देवरा’ के साथ जान्हवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने वाली हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के खास अवसर पर निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

‘देवरा: भाग 1’ से जान्हवी का लुक जारी
‘देवरा: भाग 1’ के निर्माताओं ने जान्हवी कपूर को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसमें एक पोस्टर का अनावरण किया गया, जिसमें अभिनेत्री थंगम के किरदार में नजर आ रही हैं। निर्माताओं ने लिखा, ‘हमारी प्यारी थंगम, जान्हवी कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देवरा।’

जान्हवी कपूर ने जताया आभार
साड़ी में बेहद हसीन लग रहीं और एक पेड़ के पास खूबसूरती से खड़ीं जान्हवी कपूर नवीनतम पोस्टर में थंगम के किरदार में नजर आ रही हैं। इस सोशल मीडिया पोस्ट पर शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फैंस, जान्हवी के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी सराहना करते भी नजर आ रहे हैं। जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर करते हुए लिखा, ‘सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती। बहुत प्यारा।’

About News Desk (P)

Check Also

‘नायक’ में अनिल कपूर के किरदार पर सीएम एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म हकीकत से अलग होती है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में, एक पॉडकास्ट पर अभिनेता और टीवी ...