Breaking News

सीमा पर जवान और पार्टी में कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी: अमर पाल मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र कार्यालय पर समस्त मोर्चो के क्षेत्रीय अध्यक्ष व मोर्चाे के जिलाध्यक्षों की बैठक आहुत की गयी। बैठक मेें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री/अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने व कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने किया।

मोर्चाे के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए अवध क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य ने कहा कि मोर्चे सदैव हर परिस्थिति से लड़ने के लिए सदैव तैयार रहते है देश की सीमा पर जवान देश के मस्तक को ऊंचा करने के लिए डटे रहते है तो वहीं पार्टी के समस्त मोर्चे भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ के रूप में सदैव पार्टी को आगे बढाने का कार्य करते रहते हैं। भाजपा की अनवरत विजय यात्रा कैसे चलती रहे इसकी चिन्ता करने वाला भी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही है। अठारह साल के नौजवान मतदाता के हृदय एवं मस्तिष्क मेें राष्ट्रवाद जगाने का कार्य भी भाजपा के किसी न किसी मोर्चे द्वारा ही किया गया होगा। पार्टी के निरन्तर विकास व उत्थान के लिए मोर्चे के सभी पदाधिकारी सदैव नये आयाम स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील रहें।

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के उत्साह व तपस्या के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी देश की ही नहीं वरन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। अन्य दल केवल जहां अपने परिवार के बारे में ही सोचते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज के कार्यकर्ताओं के उत्थान के बारे में सोचती है। और बडे-बड़े दायित्व उन्हें देती है उन्होंने कहा कि किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने की भावना के साथ पार्टी में काम करें आप अपने आप को जितना विकसित करेंगें उतना ही आपका विकास सुनिश्चित है।

श्री मिश्र ने कहा कार्यकर्ताओं को खड़ा करना ही मोर्चों का मूल उद्देश्य होना चाहिए। मोर्चाे के पदाधिकारी बडे मन से कार्य करते हुए जब तक कम से कम दस कार्यकर्ता पार्टी मेें खडे नहीं करते तब तक उनकी यात्रा अधूरी है। महिला मोर्चा आँगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच जाकर भाजपा के कार्यो का बखान करे एवं किसान मोर्चा केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसानों के लिए बनायी गयी नीतियों का प्रचार प्रसार पूरे जोर-शोर से करे उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक मोर्चा अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम करे।

पिछडे़ मोर्चे के पदाधिकारी मोदी व योगी सरकार की जनप्रिय योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का काम करें। युवा मोर्चा से अपेक्षा करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि नौजवान नवयुवकों में राष्ट्रवाद जगाने के साथ साथ पहली बार मतदान में भाग लेने वाले युवा मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति बताकर उन्हेे पार्टी से जोड़ने का अनवरत कार्य करते रहें।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, विजय प्रताप सिंह, त्रयंम्बक तिवारी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह संचित, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र रावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असद हुसैन, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास सिंह, मोहित मिश्रा, मोण्टी मिश्रा, अवनीश, नरेन्द्र स्वामी, आदि मुख्य रूप उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

लैपटॉप और मोबाइल में दफ्न सीए की खुदकुशी का राज, लॉक लगा होने के कारण पुलिस उलझी

अमरोहा:  अमरोहा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे अश्वनी के आत्महत्या के कारणों का ...