रांची। गुमला के दीपक क्रांति को राष्ट्रीय स्तर पर तथा विश्व स्तर पर शिक्षा, साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में झारखंड का नाम रौशन करने के लिए झारखंड – गौरव अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। यह अवॉर्ड झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के प्रेस क्लब में आयोजित भाई समारोह व सेमिनार के कार्यक्रम में उन्हें प्रदान किया जाएगा। दीपक क्रांति परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार में फिलहाल कार्यरत हैं तथा बदलाव राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक शैक्षणिक मंच के ग्लोबल फाउंडर हैं ।कवि और लेखक के रूप में विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त दीपक ने अपने गुमला जिले और झारखंड का नाम कई बार गर्व से ऊंचा किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर बदलाव मंच की अध्यक्षा रूपा व्यास, प्रकाश मधुबनी, सत्यम भास्कर, गीता पांडेय, जितेंद्र पांडेय, भाई रूपक क्रांति, रूपेश क्रांति, मोहन चौधरी, गुरु महेंद्र प्रजापति व अजय पांडेय समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।