Breaking News

जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने किये रूस और यूक्रेन की मदद से जुड़े ये ट्वीट

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट आज सुबह 10 बजे हैक कर लिया गया। भाजपा नेता के ट्विटर अकाउंट से सिलसिलेवार रूस और यूक्रेन की मदद से जुड़े ट्वीट किए गए।

नड्डा के ट्विटर अकाउंट से कहा गया कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया था। ट्वीट में लिखा गया कि यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों, क्रिप्टोकरेंसी दान स्वीकार करना। हालांकि कुछ देर बाद इसे फिर से रिकवर कर लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अकाउंट से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी। इसे अब रिकवर कर लिया गया है। हम सही कारण का पता लगाने के लिए ट्विटर से बात कर रहे हैं।  एमओएस इलेक्ट्रॉनिक्स राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हमें हैक के बारे में जानकारी मिली है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

पहली बार फ्रांस से बाहर राफेल के M88 इंजन का रखरखाव, हैदराबाद में MRO शॉप

नई दिल्ली:  राफेल के इंजन का मेंटेनेंस कराने वाली कंपनी सफरन एयरक्राफ्ट इंजन ने बड़ी ...