Breaking News

भारत में मौजूद विदेशी दूतावास मना रहे भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ

  • Published by- @MrAnshulGaurav, Written by- Shashwat Tiwari, Sunday, 27 Febraury, 2022

नई दिल्ली। भारत की आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में मनाए जा रहा ‘आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM)’ की मेजबानी 21 फरवरी से 27 फरवरी तक भारतीय विदेश मंत्रालय कर रहा है। जिससे दुनिया के अन्य देश भी AKAM से जुड़ रहे हैं। इस कड़ी में बांग्लादेशी विदेश सेवा के 2019 बैच के 15 प्रशिक्षु अधिकारियों ने सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस का दौरा किया।

विदेश मंत्रालय की मेजबानी में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ सप्ताह से जुड़ रही है दुनिया

जानकारी के अनुसार, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया था। यह आयोजन भारतीय विदेश नीति, भारत-बांग्लादेश संबंध और भारत के विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं पर था। जिसमें बांग्लादेश के 15 प्रशिक्षु अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं, भारत में स्थित डेनमार्क दूतावास भी AKAM से जुड़ा। इसके तहत डेनिश दूतावास भारतीय ध्वज की रोशनी से जगमगा उठा। इस बारे में डेनिश दूतावास ने ट्वीटमें कहा- “आओ और भारतीय तिरंगे में लिपटी इमारत के इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य का आनंद लें।”

इतालवी संस्कृति केंद्र में “बाइनरी कोडेक्स” नाम से एक प्रदर्शनी का आयोजन

इटली भी भारतीय विदेश मंत्रालय की मेजबानी में आयोजित AKAM के जश्न का हिस्सा बना। इसको लेकर इतालवी संस्कृति केंद्र में “बाइनरी कोडेक्स” नाम से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन संस्‍कृति और विदेश राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया। यह प्रदर्शनी कला, डिजाइन, उद्योग और शिल्प के जरिए, भारत और इटली को जोड़ रही है। प्रदर्शनी 24 मार्च तक जनता के लिए खुली रहेगी।

सप्ताहांत में, जर्मन दूतावास और फ्रांसीसी दूतावास भी मंत्रालय के AKM सप्ताह समारोह में भाग लेंगे। शनिवार को फ्रांसीसी दूतावास मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक भित्ति चित्र कार्यक्रम की मेजबानी करेगा, जबकि जर्मन दूता वास प्रतिष्ठित लाल किले में एक स्लैकलाइनिंग कार्यक्रम आयोजित करेगा।

About reporter

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड का बर्गर खाना कराची के व्यक्ति को पड़ा महंगा, जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ी कीमत

पाकिस्तान में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां बर्गर खाने पर व्यक्ति की हत्या ...