Breaking News

कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल को जन्मदिन पर दिया ये खास तोहफा, शेयर की कुछ तस्वीरें

कंगना रनौत की बहन एवं मैनेजर रंगोली चंदेल का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर कंगना ने अपनी बहन रंगोली को खास तोहफा देते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना ने अपनी बहन को जन्मदिन में एक पप्पी गिफ्ट किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें कंगना ने ट्विटर पर भी साझा की है।

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कंगना ने लिखा-‘हैप्पी बर्थडे टू माई वन एंड ओनली रंगोली। यूं तो रंगोली हमेशा हंसी मजाक करती रहती है, लेकिन अंदर से मैं जानतीं हूं कि वो एक मां है। यहां उनके परिवार में एक और सदस्य शामिल हुआ है। दोस्तों गप्पू चंदेल से मिलिए।’

कंगना ने ट्विटर पर तीन तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से एक में कंगना रंगोली को पप्पी गिफ्ट कर रही है और रंगोली पप्पी को दुलार कर रही है। दोनों बहनों ने मिलकर पप्पी का नाम गप्पू चंदेल रखा है।

चंदेल रंगोली का सरनेम है और पप्पी का नाम गप्पू है। सोशल मीडिया पर कंगना के इस पोस्ट के जरिये फैंस उनकी बहन रंगोली चंदेल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में बनी रहती है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...