Breaking News

खरगे ने पीएम मोदी को बताया RSS की कठपुतली, भाजपा पर लगाया संविधान को विकृत करने का आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के हाथों की कठपुतली बताया है। इसके साथ ही उन्होंने संघ और भाजपा पर देश के संविधान को विकृत करने का आरोप भी लगाया है। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में उतरने का आह्वान किय है।

गणतंत्र दिवस पर इसरो की झांकी में नजर आए चंद्रयान-3, आदित्य एल-1, आर्यभट्ट व वराहमिहिर भी आए नजर

खरगे ने पीएम मोदी को बताया RSS की कठपुतली, भाजपा पर लगाया संविधान को विकृत करने का आरोप

संघ और भाजपा पर खरगे का आरोप

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, ‘अगर इस देश में कोई संविधान नहीं होता, तो हमारे लिए लोकतंत्र को बचाना संभव नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और संविधान सभा के सदस्यों ने बहुत प्रयासों के बाद इस देश को संविधान दिया।’

सर्वे रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष के वकील का बड़ा बयान, खंडित मूर्तियों से नहीं साबित होता मंदिर

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘आरएसएस और भाजपा इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं। भाजपा द्वारा हमारे स्वायत्त निकायों को एक-एक करके नष्ट करने या कमजोर करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर जब मोदी आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं, तो हमारी न्यायपालिका या हमारी धर्मनिरपेक्षता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।’

भाजपा को बताया देशद्रोही

खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है, लेकिन भाजपा इस देश की रक्षक होने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल देशभक्ति की बात करते हैं, लेकिन वे एक देशद्रोही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

About News Desk (P)

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...