Breaking News

संजय राउत ने कांग्रेस की इस नेता पर लगाया गंभीर आरोप कहा:’अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ मुंबई में…’

अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मुम्बई में मिलती थीं। राउत ने अपने दावे में बताया कि इंदिरा गांधी करीम लाला से द़क्षिणी मु़म्बई के पायधोनी में मु़लाकात करती थीं। राउत के इस दावे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आने की पूरी संभावना है।

मुम्बई में एक मीडिया समूह के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये दावा किया। इस मामले पर कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि वह राउत के बयान को देखने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देंगे। मालूम हो कि राउत की पार्टी राज्य में NCP और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार चला रही है।

राउत ने कहा कि 60 से 80 के दशक की शुरुआत तक मुम्बई के अंडरवल्र्ड में करीम लाला, मस्तान मिर्जा उर्फ हाजी मस्तान और वर्दराजन मुदालायर तीन डॉन हुआ करते थे। वे तय करते थे कि मुम्बई पुलिस का कमिश्नर कौन होगा और कौन राज्य सचिवालय में बैठेगा। जब हाजी मस्तान मंत्रालय आता तो पूरा सचिवालय उसे देखने के लिए काम छोड़कर नीचे चला आता था।

राउत ने मुम्बई में अंडरवल्र्ड के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय मुम्बई में अंडरवल्र्ड का राज हुआ करता था, आज यहां अंडरवल्र्ड जैसा कुछ नहीं है। दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी जैसे गैंगस्टर महानगर और आसपास के क्षेत्रों पर नियंत्रण रखते थे। बाद में सब देश छोड़कर फरार हो गए।

 

About News Room lko

Check Also

मृतका के पिता के रिश्वत वाले आरोप पर सियासत, BJP बोली- क्या छिपाने रही ममता? कांग्रेस का प्रदर्शन

कोलकाता :  आरजी कर केस में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए ...