Breaking News

Kiran Singh भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री का जोरदार स्वागत

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी में Kiran Singh किरन सिंह का मूल्यांकन करने के बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री (महिला मोर्चा, अवध क्षेत्र ) का दायित्व सौंपा गया। पद ग्रहण करने के उपरान्त किरन सिंह के लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से, प्रथम जनपद आगमन पर जिले के भाजपाइयों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, महिलाओं एवं जनपद की जनता द्वारा भव्य स्वागत किया।

Kiran Singh के स्वागत समारोह में

सुपर मार्केट स्थित पं.दीन दयाल उपाध्याय पार्क में Kiran Singh किरन सिंह का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने किरन सिंह के व्यक्तित्व व पार्टी के प्रति सेवा पर वक्तव्य दिये। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में धर्मगुरू देवेन्द्रानंद गिरि कथा व्यास गोबिन्द भाई व गोपाल सरस्वती कालेज के प्रधानाचार्य बी.के.सिंह समेत अनेक गुरूओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर किरन सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस कसौटी पर खरी उतरूंगी।

उन्होने कहाकि जब से केन्द्र व प्रदेश में बीजेपी की सरकार आयी है महिलाओं का सम्मान बढ़ा है आज से पहले किसी भी पार्टी ने इतना नहीं सोचा जो केन्द्र व प्रदेश की सरकार सोचती और करती है। उन्होने कहा कि महिलाओं के सम्मान की लड़ाई मैने हमेशा लड़ी है और आगे भी उनके लिए कार्य करती रहूँगी। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, सुषमा खर्कवाल क्षेत्र अध्यक्ष, ऊषा भारती, वन्दना सिंह के साथ ही मंच पर विधायक दलबहादुर कोरी, दिलीप यादव, गजाधर सिंह, प्रभात साहू, पशुपति बाजपेयी, अनुभव कक्कड़, अजय त्रिपाठी, आर0बी0 सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, बुद्धीलाल पासी, ओम प्रकाश पाल, रवि दीक्षित, जन्मेजय सिंह रमेश सोनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी इं.डी.पी. सिंह, अभिनव सिंह, किशन सिंह, प्रतीक यादव, इन्दर चन्दानी, सोनू, सुमित चौबे, अभिषेक सिंह, अली हैदर नकवी, मुकेश शुक्ला, अंकुश यादव, निखिल त्रिपाठी आदि ने सबका आभार जताया।

 

About Samar Saleel

Check Also

अग्नि सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर महानिदेशक अग्निशमन सेवा ने मुख्य सचिव को किया पिन फ्लैग

लखनऊ। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary ...